नवजोत सिद्धू पंजाब के लोग दर्द समझते हैं : कुलवंत सिद्धू नवजोत सिद्धू का कुलवंत सिद्धू ने किया जोरदार स्वागत लुधियाना : 20 जुलाई (पी9 ब्यूरो)
नवजोत सिद्धू पंजाब के लोग दर्द समझते हैं : कुलवंत सिद्धू
नवजोत सिद्धू का कुलवंत सिद्धू ने किया जोरदार स्वागत
लुधियाना : 20 जुलाई (पी9 ब्यूरो) :



पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के आज श्री अमृतसर साहिब पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उनका अभिनंदन करने पहुंचे। वहां हलका आत्म नगर से कांग्रेस प्रभारी और पंजाब कांग्रेस के सचिव कुलवंत सिंह सिद्धू ने बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ लुधियाना से निकलकर फगवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का गर्मजोशी से स्वागत किया। नवजोत सिद्धू ने भी कुलवंत सिद्धू का अभिनंदन किया। उनके साथ इंद्रजीत चोपड़ा, तरसेम भगत, प्रदीप ग्रेवाल, शैगी, रिंकी राही, दीक्षित नंदा, सुनील कुमार, बंटी बाजवा, मुकेश अग्रवाल, खामिद अली, हरमन, बंटी संधू, राजू राजपूत और अन्य कांग्रेस नेता थे। सिद्धू ने कहा कि आज सिद्धू के स्वागत के लिए लोगों की आमद इस बात का प्रमाण है कि आलाकमान के फैसले को न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्कि पंजाब के हर वर्ग ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू पंजाब के एक निडर नेता है जिन्होंने हमेशा पंजाब की भलाई के लिए बात की है। सिद्धू लोगो के दर्द को समझते हैं। वह पंजाब की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके समाधान के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।कुलवंत सिद्धू ने कहा कि स: सिद्धू की अध्यक्षता में राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार फिर से स्थापित हो गई है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जबर्दस्त जीत मिलेगी, इस बात की सच्चाई को विरोधियों को दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए।

COMMENTS