HomeकोरोनावायरसTechnology

नगर निगम की लापरवाही से फ़ैल रहा डेंगू : अतुल कपूर

डाक्टरों द्वारा हो रही मनमानी लूट बंद करवाई जाये

नगर निगम की लापरवाही से फ़ैल रहा डेंगू  : अतुल कपूर

नगर निगम की लापरवाही से फ़ैल रहा डेंगू  : अतुल कपूर  डाक्टरों द्वारा हो रही मनमानी  लूट बंद करवाई जाये   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)  :  ब्र

सरकार से पहले दौर की बातचीत बेनतीजा
12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे किसान
चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन का एलान

नगर निगम की लापरवाही से फ़ैल रहा डेंगू  : अतुल कपूर 

डाक्टरों द्वारा हो रही मनमानी  लूट बंद करवाई जाये  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)  : 

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता श्री अतुल कपूर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लुधियाना नगर निगम की लापरवाही से लुधियाना में डेंगू वायरल चरम सीमा पर है। ना तो मेयर का इस ओर कोई ध्यान है ओर ना ही सेहत विभाग का। फोगिंग का काम ना होने के कारन डेंगू फ़ैल रहा। उन्होंने कहा सत्ताधारी पार्टी के मेयर बलकार संधू निगम का काम सँभालने में फेल साबित हुए है।  सारी दुनिया पहले ही कोविड के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही है ऊपर से डेंगू वाइरल के कारण बहुत ज्यादा लोग बीमार पड़ रहे ऐसे में डॉक्टर जनता को दोनों हाथो से लूट रहे है। डॉक्टरों ने इतनी फीसे रखी है कि गरीब आदमी तो अपना इलाज भी नहीं करवा सकता। 
अतुल कपूर ने कहा कि डॉक्टर 300 से 500 रूपये फीस चार्ज कर रहे है जिसके बदले कोई भी दवाई नहीं देते सिर्फ लिखकर देते है। जो दवाई लिखकर देते है वह भी सिर्फ उनके अपने ही मेडिकल स्टोर पर ही उपलब्ध होती है। ब्लड टेस्ट के नाम पर भी लोगो को लुटा जा रहा है। डॉक्टर की बताई लैब से टेस्ट नहीं हुआ तो उसे ठीक ना बता दोबारा करने को कहा जाता है। 
अतुल कपूर के पंजाब सरकार से मांग की है इस और ध्यान दे तथा डॉक्टरों फीस निर्थारित की जाये ता जो गरीब जनता से हो रही लूट से जनता को बचाया जा सके और हर आदमी अपना इलाज कराने में सक्षम हो सके। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0