HomeHeath

नगर निगम अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर हड़ताल पर बैठे ठेकेदार

नगर निगम अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर हड़ताल पर बैठे ठेकेदार

लुधियाना में 200 करोड़ रुपए के कामों पर लगा ब्रेक : नगर निगम अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर हड़ताल पर बैठे ठेकेदार, बोले- हर एक से काम के बदले मा

ਅਰਵਿੰਦਰ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ‘ਚ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ : ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੱਧੂ
अरुण जेटली जीवित होते तो जीएसटी इतनी जटिल कर प्रणाली न होती : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन

लुधियाना में 200 करोड़ रुपए के कामों पर लगा ब्रेक : नगर निगम अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर हड़ताल पर बैठे ठेकेदार, बोले- हर एक से काम के बदले मांगी जा रही रिश्वत

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम के मेयर से लेकर निचले स्तर के अफसरों पर भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोप लगाकर शहर में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद शहर में चल रहे 200 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य रुक जाएंगे। बुधवार से सभी ठेकेदारों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। आरोप हैं कि नगर निगम में इस समय छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा काम बिना रिश्वत लिए नहीं हो रहा है। यहां तक कि मानक पूरे करने वाले ठेकेदारों को डरा धमकाकर उनसे कॉन्ट्रेक्ट वापस लेकर अपने आप चहेतों को दिए जा रहे हैं।

यहां के एक होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान हॉन्ट एंड मिक्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चेयरमैन अमरीक सिंह कालड़ा और प्रधान विनोद जैन ने आरोप लगाया कि हालात यह है कि नगर निगम में हर काम करवाने के लिए 5 से 10 फीसदी तक रिश्वत देनी पड़ रही है। यही नहीं रिश्वत देने वाले अपने चहेते ठेकेदारों को सभी कानूनों का उल्लंघन कर काम दिए जा रहे हैं। इस संबंधी हमारी तरफ से मेयर बलकार सिंह संधू को कई बार बताया गया है। मगर वह भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे साफ है कि ऊपर से लेकर नीचे तक सभी एक दूसरे से मिले हुए हैं। यही कारण है कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। जोन डी के कुछ एसडीओ और एक्सईएन तो बिना पैसे के कोई काम ही नहीं कर रहे हैं।

ठेकेदारों ने ऐलान किया है कि वह बुधवार से सभी निर्माण कार्य बंद करने जा रहे हैं। वह तब तक काम पर वापस नहीं आएंगे जब तक भ्रष्ट अफसरों को हटाया नहीं जाता और उन्हें आश्वासन नहीं मिलता कि उनके काम प्रभावित नहीं किए जाएंगे और किसी से कोई कमिशन नहीं मांगा जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1