धार्मिक यात्राएं मानव मन को भटकने से रोक कर आपसी भाईचारा बढ़ाती हैं : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू लुधियाना : 15 सितंबर : (पी9 ब्यूरो) : एडवोकेट बिक
धार्मिक यात्राएं मानव मन को भटकने से रोक कर आपसी भाईचारा बढ़ाती हैं : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू
लुधियाना : 15 सितंबर : (पी9 ब्यूरो) :

उतर भारत के एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल धन धन बाबा बड़वाग सिंह जी के तप स्थान मोडी जिला ऊना में बाबा जी के पवित्र दर्शनों के लिए एक जत्था भगत जीत कुमार के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस मौके वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाज सेवक बिक्रम सिंह सिद्धू सदस्य कार्यकारिणी समिति पंजाब भाजपा ने बस को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थानों की यात्रा करने से मन को शांति मिलती है व आपसी मेलजोल को बढाता है। एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने डेरा बाबा वडभाग सिंह जी जवाहर नगर के मुख्य सेवादार भगत जीत कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज में उनके द्वारा की जा रही धार्मिक सेवा बहुत ही सराहनीय है और इस सेवा के लिए उनका पूरा समर्थन जारी रहेगा। इस मौके पर राजकुमार खैरा, अश्विनी मेहरा, सरबन मेहरा, राकेशकुमार, रवि शर्मा, शिंदा हिम्मत भगत, बॉबी भगत, राजन भगत, प्रमोद कुमार योगी, महिला भगत, रवि आनंद, राकेश आनंद, कन्नू आनंद, अरुण आनंद, मोनू बराड़ और रोहित कौशल भी मौजूद थे।

COMMENTS