देवी देवताओं को अपशब्द बोलने वालो पर कड़ी कार्रवाई : अरविन्द वालिया लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिव सेना पंजाब राष्टीय चेयरमैन राजीव टंडन के

देवी देवताओं को अपशब्द बोलने वालो पर कड़ी कार्रवाई : अरविन्द वालिया
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
शिव सेना पंजाब राष्टीय चेयरमैन राजीव टंडन के दिशा निर्देश अनुसार शिव सेना पंजाब की एक मीटिंग जिला प्रधान अरविन्द वालिया की अध्यक्षता में चन्दर नगर में हुई। मीटिंग में आए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माँ काली तथा अन्य देवी देवताओं के बारे में गलत अपशब्द बोलने वाले चंडीगढ़ निवासी इंदरजीत सिंह पर धार्मिक भावनाओं ठेस पहुंचाने की कड़े शब्दों में निंदा की है तथा इस सबंधी थाना हैबोवाल पुलिस को कार्यवाई करने के लिए शिकायत दी।
जिला प्रधान अरविन्द वालिया,पंजाब सचिव जतिंदर सोनू,लुधियाना युथ प्रधान विनय भारती,लुधियाना महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि फेसबुक तथा सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमे चंडीगढ़ निवासी इंदरजीत सिंह द्वारा हिन्दू देवी देवताओं तथा माँ काली के सवरूपों के बारे में गलत अपशब्द बोले गए तथा हिन्दू धर्म की बुराई की गई। शिव सेना पंजाब द्वारा इस बात को बड़ी गंभीरता से लेते हुए हैबोवाल थाने में एस एच ओ नीरज चौधरी को इस सबंधी शिकायत दी गई।
इस मौके पर अरविन्द वालिया,टकसाली नेता संदीप थापर ने कहा कि शिवसेना हमेशा हिंदुत्व के लिए लड़ती रही है। पिछले सालों में शिवसेना पंजाब द्वारा कई गायकों तथा हिन्दू देवी देवताओं बेअदबी करने वालों के ऊपर पर्चे दर्ज करवाएं है। शिव सेना पंजाब कभी भी हिन्दू धर्म के खिलाफ बोलने वालों को नहीं बख्शेगी।
जतिंदर सोनू,विनय भारती ,दीपक शर्मा ने कहा कि जो विदेशी ताकतें आंतकवादी संघठन ऐसे लोगों को मोहरा बना पंजाब का माहौल ख़राब करना चाहते है शिवसेना पंजाब उनके मनसूबे कभी सफल नहीं होने देगी। हिन्दू सिख भाईचारा ऐसे ही पंजाब में अमन शांति से रहेगा।
शिवसेना पंजाब ने इस सबंधी डी जी पी पंजाब तथा मुख्यमंत्री पंजाब अमरिंदर सिंह से मांग की कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई की जाए ताकि किसी धर्म के बारे में गलत बोल से पंजाब का माहौल ख़राब न किया जा सके। शिवसेना पंजाब ने सिख भाईचारे से अपील की कि इंदरजीत जैसे लोगों का बहिष्कार करें ताकि ये लोग हिन्दू सिख भाईचारे में दरार न डाल सकें।

COMMENTS