Homeपंजाब

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे को जमीन अधिग्रहण का काम पूरा

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे को जमीन अधिग्रहण का काम पूरा

जमीन अधिग्रहण : दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे को जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, एक्सप्रेस-वे पर लुधियाना रेंज में 20 से ज्यादा अंडरपास हर छाेटी-बड

धार्मिक यात्राएं मानव मन को भटकने से रोक कर आपसी भाईचारा बढ़ाती हैं : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू
अगर कोई गलत काम करता है तो मेरे नंबर पर संपर्क करें : विधायक कुलवंत सिद्धू
लुधियाना में आज 137 जगह कोविशील्ड और 8 जगह लगेगी को-वैक्सीन

जमीन अधिग्रहण : दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे को जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, एक्सप्रेस-वे पर लुधियाना रेंज में 20 से ज्यादा अंडरपास हर छाेटी-बड़ी सड़क पर बनेंगे

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) : 

लुधियाना से होकर गुजर रहे दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य 100 फीसदी पूरा हो चुका है। इसकी पुष्टि प्रोजेक्ट को लेकर कार्य कर रहे एनएचएआई अफसर ने की। उनके मुताबिक थ्री-डी नोटिफिकेशन के लिए 100 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। अब जमीन अधिग्रहण के लिए अवॉर्ड सुनाए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों की जमीनें इस प्रोजेक्ट के आसपास लगती हैं, उन्हें हाईवे के कारण आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सांसद डॉ. अमर सिंह ने एनएचएआई चेयरमैन सुखबीर सिंह से मुलाकात कर एक्सप्रेस-वे, लुधियाना-बठिंडा और सरहिंद मोहाली हाईवे को लेकर चर्चा भी की।

लुधियाना में इस एक्सप्रेस-वे पर एंट्री और एग्जिट मुल्लांपुर दाखा के पास बनाया जाएगा

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर तय नियमों के मुताबिक सिर्फ उसी जगह पर एंट्री-एग्जिट होगी, जहां पर एनएचएआई की तरफ से पहले तय किया जा चुका है। लुधियाना में इस एक्सप्रेस-वे पर एंटी-एग्जिट मुल्लांपुर दाखा के पास से होगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेस-वे की दोनों तरफ बाउंड्री वॉल होगी। इसके बनने से एक्सप्रेस-वे पर कोई जानवर और अन्य बिना एंट्री-एग्जिट पॉइंट क व्हीकल नहीं जा पाएगा। एनएचएआई अधिकारी आशीष ने स्पष्ट किया कि इस एक्सप्रेस-वे के साथ लगती छोटी से लेकर बड़ी हर सड़क के लिए 20 से ज्यादा अंडरपास बनेंगे।
गांवों को जाती बड़ी सड़क के लिए बड़े और छोटे रास्तों के लिए छोटे अंडरपास होंंगे। इसके अलावा हाईवे पर पानी और केबल की क्रॉसिंग का प्रबंध रहेगा, ताकि किसी प्रकार की समस्याएं साथ लगती जमीनों के किसानों को न आए। जबकि जरूरत अनुसार पुलों का भी निर्माण होगा। प्रोजेक्ट को रोड सेफ्टी पॉइंट के आधार पर तैयार किया जाएगा।

इधर, सांसद ने चेयरमैन के समक्ष रखी ये मांग

इधर, सांसद डॉ अमर सिंह ने एनएचएआई चेयरमैन सुखबीर सिंह के समक्ष मांग उठाई कि एक्सप्रेस-वे के लिए हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीनों के मालिकों की मांगों को भी सुना जाए और उन्हें पूरा करने की अपील की गई। सांसद ने बताया कि किसानों को सही मुआवजा, अंडरपास-सर्विस रोड के कारण सिंचाई सप्लाई का प्रबंध आदि प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इस पर चेयरमैन ने भरोसा दिया कि जिम्मेदारों की ओर से उठाए मुद्दों को जल्द हल किया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0