HomeHeath

जैन मंदिर के बाहर वाॅटरकूलर से पानी पीने गई 12 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत

जैन मंदिर के बाहर वाॅटरकूलर से पानी पीने गई 12 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत

वाॅटरकूलर से करंट लगने से हादसा : जैन मंदिर के बाहर वाॅटरकूलर से पानी पीने गई 12 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत पॉश इलाके किचलू नगर में दोपहर के

सोनिया, राहुल कराएंगे कैप्टन-सिद्धू का मेल-मिलाप, 20 को मीटिंग संभव
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से पहले 3 इंग्लिश प्लेयर्स कोरोना पॉजिटिव
आम आदमी पार्टी ने हल्का आत्म नगर से कुलवंत सिद्धू को लगाया हल्का इंचार्ज

वाॅटरकूलर से करंट लगने से हादसा : जैन मंदिर के बाहर वाॅटरकूलर से पानी पीने गई 12 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत

पॉश इलाके किचलू नगर में दोपहर के समय हुआ हादसा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पॉश इलाके किचलू नगर में मंदिर के बाहर वाॅटरकूलर से पानी पीने के लिए रुकी बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीएयू पुलिस ने मृतका मुस्कान (12) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। वहीं, परिजनों के बयानों पर पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान लिए जाएंगे। वो जो कार्रवाई चाहते हैं, वैसे किया जाएगा।

सब्जी वाले ने बच्ची को पहचान घरवालों को दी सूचना

मुस्कान के पिता पवन कुमार ने बताया कि वो लेबर का काम करता है और उनकी पत्नी लोगों के घरों में सफाई का काम करती है। इसके साथ उनकी बेटी भी हाथ बंटवाती थी। मंगलवार को वो मां के साथ काम पर गई थी, जहां से दोपहर को अकेली अपने घर डेयरी कॉम्प्लेक्स में जा रही थी। रास्ते में उसे प्यास लगी तो वो किचलू नगर में जैन मंदिर के बाहर लगे वाॅटरकूलर से पानी पीने लगी। अभी उसने नल को हाथ लगाया ही था कि वो साथ में ही चिपक गई। लोगों ने देखकर उसे काफी मुश्किल से छुड़वाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जब पुलिस पहुंची और शव को ले जाने लगी तो किसी सब्जी वाले ने बच्ची को पहचाना और उसके परिवार को सूचना दी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0