जिले में अवैध कालोनियां का होगा सर्वे : डी सी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : वातारण को लेकर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया। मंगल
जिले में अवैध कालोनियां का होगा सर्वे : डी सी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
वातारण को लेकर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया। मंगलवार को बचत भवन में आयोजित जिला वातावरण कमेटी की बैठक में डिप्टी कमिश्नर वरिदर कुमार शर्मा ने अफसरों को साफ कह दिया कि वातारण सुधार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों व प्रोजेक्टों में देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा कि शहर व शहर के बाहरी हिस्सों में अवैध कालोनियों का मक्कड़ जाल बना है। अवैध कालोनियों पर नकेल कसना भी जरूरी है क्योंकि प्रदूषण फैलाने में इन कालोनियों का भी हिस्सा है। डीसी ने नगर निगम अफसरों के साथ साथ एडीसी शहरी विकास को सख्त हिदायतें दी हैं कि जिले में अवैध कालोनियों का सर्वे किया जाए और उसके बाद अवैध कालोनियों की सूची तैयार करके कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीसी ने नगर निगम अफसरों को हिदायतें दी हैं कि शहर में कूड़ा प्रबंधन बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मेन कूड़ा डंप में बड़ी मात्रा में बिना प्रोसेस हुआ कूड़ा पड़ा है और पिछले लंबे समय से कूड़ा प्रोसेस नहीं हो रहा है। कूड़ा सेग्रीगेशन न होने के कारण समस्या और बढ़ रही है। इसलिए वह इस पर जल्दी से जल्दी काम करें। इसके अलावा उन्होंने निगम अफसरों को कहा कि शहर में क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत जो भी काम चल रही हैं उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाए।
बुढ्डा दरिया प्रोजेक्ट पर भी अफसरों की क्लास लगाई
डीसी ने बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट पर भी अफसरों की क्लास लगाई। वहीं उन्होंने पीपीसीबी के अफसरों को कहा कि दरिया में गोबर गिराने वाली डेयरियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एनजीटी के आदेशों के बावजूद दरिया में गोबर गिराया जा रहा है। डीसी ने अन्य विभागों के अफसरों को भी कहा कि वातावरण सुधार के लिए जो जो प्रोजेक्ट उनके पास हैं उनकी साप्ताहिक समीक्षा करें ताकि काम जल्दी पूरा हो सके।

COMMENTS