नशे का कारोबार : जालंधर पुलिस ने लुधियाना में रेड कर 2 करोड़ की नशीली दवाये जब्त की पुलिस ने गिरफ्तार गिए गए आरोपी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की
नशे का कारोबार : जालंधर पुलिस ने लुधियाना में रेड कर 2 करोड़ की नशीली दवाये जब्त की
पुलिस ने गिरफ्तार गिए गए आरोपी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की थी
पुलिस ने निशानदेही पर चेत सिंह नगर में विकास बंसल के चार कमरों को सील किया गया था
जालंधर/लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जालंधर पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर 2 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त की है। जानकारी मुताबिक पुलिस पकडे गए एक आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करने पहुंची थी।बताया जाता है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में पूरे 14 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद जालंधर पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसीपी धर्मपाल, सीआईए इंचार्ज अश्विनी कुमार थाना नंबर आठ के एसएचओ कमलजीत सिंह टीम ने 3 दिन पहले पीयूष नामक एक व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर बीती 17 अक्टूबर की रात को लुधियाना के चेत सिंह नगर में रेड की।
आरोपी की पहचान विकास बंसल के रूप में हुई है। पार्षद की मौजूदगी में घर के चार कमरों को सील किया गया। 18 अक्टूबर की सुबह पुलिस डिपार्टमेंट ने लुधियाना के ड्रग विभाग को सूचित किया, जिसके बाद जोनल लाइसेंसिंग ऑथोरिटी कुलविंदर सिंह ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर संदीप कौशिक अमित लखन पाल रविंद्र कुमार और गुरप्रीत सिंह सोढी मौके पर पहुंचे।

COMMENTS