पंजाब विस चुनाव 2022 : जालंधर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी, उम्मीदवारी पर पार्टी बाद में करेगी फैसला जालंधर : (पी9 ब्यूर
पंजाब विस चुनाव 2022 : जालंधर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी, उम्मीदवारी पर पार्टी बाद में करेगी फैसला
जालंधर : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब पुलिस से डीसीपी रिटायर्ड पीपीएस अफसर बलकार सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन कर ली। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने जालंधर में उनका पार्टी में स्वागत किया। बलकार सिंह को करतारपुर या आदमपुर से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। बलकार सिंह नौकरी के अंतिम दिनों और अब भी करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी रणनीति के साथ घोषणा करेगी कि किसे टिकट मिलेगी और कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा।
दोआबा क्षेत्र में मजबूत होगी पार्टी : राघव चड्ढा
इसके बाद आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि बलकार सिंह के ज्वाइन करने से पार्टी को दोआबा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उनके पंजाब पुलिस में 32 साल के अनुभव का फायदा मिलेगा। उन्होंने अफसर होते हुए भी लोगों की भलाई और धार्मिक सौहार्द कायम रखने के लिए कई काम किए। आम तौर पर काम करवाने के लिए नेताओं के घर पर लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन बलकार सिंह के घर पर पहले व अब भी भीड़ रहती है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो लोगों की कितनी सेवा करते हैं।
दिल्ली के काम ने प्रभावित किया : बलकार सिंह
आप में शामिल होने के बाद बलकार सिंह ने कहा कि मुझे जनता की सेवा के लिए एक प्लेटफॉर्म मिला है। 32 साल से सेवा कर रहा हूं। दिल्ली की गवर्नेंस और एजुकेशन, हेल्थ व गरीब जनता की भलाई के लिए काम करने से प्रभावित होकर मैं पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। अकाली दल व कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर बलकार सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी में क्या हमें इंसाफ मिला?, इसी एक बात से सब कुछ समझा जा सकता है।

COMMENTS