Homeपंजाब

जहरीली स्प्रे कर मंत्री आशु के भाई पार्षद नरिंदर काला के घर चोरी की वारदात

जहरीली स्प्रे कर मंत्री आशु के भाई पार्षद नरिंदर काला के घर चोरी की वारदात

जहरीली स्प्रे कर मंत्री आशु के भाई पार्षद नरिंदर काला के घर चोरी की वारदात   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  पार्षद व मंत्री भारत भूषण आशु नरिंदर का

शहीद भगत सिंह नगर के लोग नर्क में जीने को मजबूर
40वी मासिक बस यात्रा रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी
विशाल जागरण में माँ की पावन ज्योत की विधि पूर्वक पूजा………

जहरीली स्प्रे कर मंत्री आशु के भाई पार्षद नरिंदर काला के घर चोरी की वारदात  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पार्षद व मंत्री भारत भूषण आशु नरिंदर काला के घुमारमंडी स्थित घर की दीवार फांद रात को चोर घुस गए। परिवार अनुसार चोरों ने जहरीली स्प्रे से सभी को बेसुध कर दिया। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़ अंदर पड़े सोने-चांदी के गहने, कैश चुरा लिया। सुबह परिवार के सदस्य उठे तो सभी की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद सामान बिखरा देख वारदात का पता चला। अभी नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चोर लाइसेंसी रिवॉल्वर भी साथ ले गए।
हालांकि देर शाम एक चोर का सुराग लगने की बात सामने आई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। मामले की सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, थाना डिवीजन 8 पुलिस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कवॉयड टीमें भी पहुंची। पुलिस ने पार्षद के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दो शकी युवक आते जाते दिख रहे हैं। हालांकि आशंका है कि चोरों की गिनती 4 के करीब थी। पुलिस देर शाम तक ऐसा कोई मामला न होने की बात कहकर टालती रही।

3 माह पहले भी हुई थी वारदात : 

जानकारी के अनुसार पार्षद के घर की बैक साइड कुछ दूरी पर ही मार्च में चोरों ने घर में घुस वारदात की थी, वह भी बिल्कुल इसी तरीके से। जबकि पुलिस उसमें भी 3 माह बीतने पर भी आरोपी नहीं पकड़ सकी। कुछ दिन पहले एक नेता के घर चोरी हुई, लेकिन उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1