"जब बाढ़ ही खेत को खाय" मुक्तसर में आरोपी मुनीम गिरफ्तार : आढ़ती की आंखों में मिर्च डालकर मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाला मुनीम चढ़ा पुलिस के हत्थे
“जब बाढ़ ही खेत को खाय” मुक्तसर में आरोपी मुनीम गिरफ्तार : आढ़ती की आंखों में मिर्च डालकर मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाला मुनीम चढ़ा पुलिस के हत्थे
श्री मुक्तसर साहिब : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब के जिला मुक्तसर के हलका गिद्दड़बाहा में एक आढ़ती की आंखों में मिर्च डालकर मुनीम ने लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते देख आरोपी छीना गया मोबाइल मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी गिद्दड़बाहा ने बताया कि उसकी दाना मंडी में आढ़त की दुकान है। कहा कि मैं अच्छे से घूम फिर नहीं सकता। गत 30 जून को प्रतिदिन की भांति वह अपनी आढ़त की दुकान पर अपने बेड पर बैठा था। दोपहर करीब सवा 1 बजे एक नौजवान जिसने अपना मुंह कपड़े से बांधा था, दुकान पर आया। जिसने आते ही अपनी जेब में से लाल मिर्च निकालकर मुंह पर मारी।
जांच-पड़ताल में मुनीम द्वारा वारदात का चला पता
नौजवान द्वारा आँखो पर लाल मिर्च डाली जिससे मुझे धुंधला दिखाई देने लगा। नौजवान मेरे हाथ में पकड़ा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। मेरे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और नौजवान मोबाइल वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। नौजवान के बारे में हमारे द्वारा अपने तौर पर पड़ताल की तो पता चला कि घटना प्रेमचंद निवासी गिद्दड़बाहा ने की है।
5-6 साल से आढ़ती के साथ कर रहा था काम
प्रेम चंद 5-6 साल से मेरी दुकान पर काम करता आ रहा है। घटना के अगले दिन से दुकान पर नहीं आया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी प्रेमचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। SHO गुरबिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मुनीम खाना खाने के बहाने छुट्टी लेकर गया था। बाद में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है।
COMMENTS