लुधियाना जनकपुरी मे बाबा गणपति सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित 32वें राज्यस्तरीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ, गणपति बप्पा मोरया के 'जयघोषों से हुआ आरंभ
लुधियाना जनकपुरी मे बाबा गणपति सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित 32वें राज्यस्तरीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ, गणपति बप्पा मोरया के ‘जयघोषों से हुआ आरंभ
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पहले दिन में रिद्धि सिद्धदी पंडाल मे विराजमान पंजाब के राजा सिद्धि विनायक गणपति की राम स्वरूप झलक दिखाई देती है। भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बानी हुई है जिसके दर्शनों को उमड़ रही हजारों श्रद्घालुओं की भारी भीड़ ने पंजाब के राजा के दरबार में नतमस्तक होकर लड्डुओं का भोग चढ़ाने के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। सन्तों ने किया गणपति जी का अभिषेक, जंगम बाबाओं ने किया गुणगान, ब्राह्मण समाज ने किया शंखनाद से पूजन। गणपति महोत्सव के पहले दिन सुबह की प्रार्थना पूजन मे मुख्य यजमान संघ के अध्यक्ष हनी बेदी, गीतू बेदी, गोगा बंसल, टीना बंसल, गगन भेदी, दीपक गुप्ता ने पारिवारिक सदस्यों सहित रिद्घि-सिद्घि विनायक गणपति भगवान का पूजन करके गणपति जी को वस्त्र पुष्प मालाएं अर्पित की। वहीं पंडित राज कुमार ब्रजवासी की अध्यक्षता में प्रसिद्घ विद्वान पंडितों ने रिद्घि-सिद्घि शुभ लाभ का पूजन करवाया। विशेष तौर पर पधारे संकट मोचन दरबार से पधारे बाबा कुलवंत भल्ला जी ओर सन्त समाज गुरू मां गगनमीत कौर दिल्ली बाले मधु साईं जी खुले दरबार से जालंधर, साई सोमनाथ सिद्धू , साईं ओंकार जी सूरजपुर कपूरथला, प्रोफेसर सुलहविंदर जी कपूरथला, हरदेव मान कपूरथला (संत समाज वेलफेयर सोसायटी), एंकर खाली लुधियाना कहा पंजाब के लोकमान्य गंगाधर तिलक के रूप में विख्यात स्व. हरीश बेदी जी ने 32 वर्ष पूर्व उतरीं भारत में गणपति महोत्सव आरंभ कर आज घर घर तक पहुंचा दिया। तभी तो पंजाब के लोकमान्य तिलक के नाम से जाने जाते। इतिहास में उनका नाम गणपति जी की कृपा से स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने गणेश महोत्सव को जन जन तक पहुंचा दिया ।घर घर आज गणपति जी बिराजमान कर पूजन किया जा रहा है । बाबा गणपति सेवा संघ अब पंजाब के राजा सिद्धिविनायक का पूजन कर गणपति जी को निहाल कर रहा है।
जनकपुरी में आरम्भ किए गए राज्य स्तरीय गणपति महोत्सव की सफलता की कामना करते हुए हनी बेदी ने कहा कि हरीश बेदी जी ने अपने जीवन काल में उत्तरी भारत खास कर पंजाब के घर-घर में गणपति बाबा के उत्सव का संदेश पहुंचा कर गणपति महिमा को बढ़ावा दिया। बाबा गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष हनी बेदी ने सभी सदस्यों सहित समारोह में पधारे संत समाज व गण्यमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया मनी बेदी ने बताया कि आज से आरम्भ हुए गणपति महोत्सव के दौरान 19 सितम्बर से 27 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक गणपति पूजन और रात्रि 9 से 11बजे तक सन्त समाज गणपति जी का गुणगान करेंगे और प्रसिद्ध भजन गायकों की तरफ से संकीर्तन होगा।
इस अवसर पर गणपति जी की आरती में शाम सुन्दर चोपड़ा पवन गर्ग, रमेश बांगड़, सोनू भारद्वाज , जनकपुरी शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप गुप्ता, कुलदीप शर्मा, रमेश पांडे, दर्शन बाबा, मनमोहन सिंह, बजरंग चौहान ,गुरजीत सिंह गोरा, सुरेश कक्कड़, गोरा शर्मा, अरूण कुमार, नितन कुमार, सुशील मल्होत्रा, टिक्का शर्मा आदि ने विशेष तोर पर भाग लिया।

COMMENTS