गायक रमन हीर को कोरोना योद्धा के अवार्ड से किया सम्मानित गायक हीर ने कोरोना सावधान गीत से लोगो को किया जागरूक अमृतसर : (पी9 ब्यूरो) :
गायक रमन हीर को कोरोना योद्धा के अवार्ड से किया सम्मानित
गायक हीर ने कोरोना सावधान गीत से लोगो को किया जागरूक
अमृतसर : (पी9 ब्यूरो) :

पिछले कुछ दिनों से शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोरोना महामारी से सम्बन्धित गीत पंजाब के बच्चे बच्चे की जुबान पर है। गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती गांव अगवान के गायक रमन हीर का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है। ‘अगर है बचानी जान तो होओ सावधान ‘ गीत कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीन और सावधानियों के बारे लोगो को जागरूक करते फिलमाया गया है। इसको लेकर आज मानवाधिकार वेलफेयर सोसाइटी पंजाब रजिस्टर्ड ने गायक रमन हीर को अपने कार्यालय हाल गेट समाज प्रति सेवाओं को देखते हुए कोरोना योद्धा की तरह बिना किसी लाभ से यह गीत गाकर लोगो को जागरूक करने के चलते तलवार सिरोपा व् कोरोना योद्धा के अवार्ड देकर सन्मानित किया गया। इस दौरान सोसाइटी के पंजाब व्यापार सेल के चेयरमैन राजेश गाँधी, एस. एस. आई, सतिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, वाईस प्रधान पंजाब अश्वनी सिंह पप्पू , पंजाब के वाईस प्रधान कुलदीप कुमार छहटारा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

COMMENTS