Homeपंजाब

गणतंत्र दिवस सिर्फ मार्च पास्ट और झंडा फहराने की रस्म होगी

गणतंत्र दिवस सिर्फ मार्च पास्ट और झंडा फहराने की रस्म होगी

गणतंत्र दिवस सिर्फ मार्च पास्ट और झंडा फहराने की रस्म होगी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मान दिया जाएगा  लुधियाना : (पी9 ब्

एक महीने में तीसरी बार राम रहीम को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
आईजेएम ग्रुप पर इनकम टैक्स सर्वे : मरवाहा के घर, रमाडा होटल कपूरथला से 37.5 लाख फ्रीज
ब्रदर सेवा दल की तरफ से 15वी माँ चिन्तपूर्णी बस यात्रा टोनी बक्शी की अध्यक्षता में कल जाएगी : अतुल कपूर

गणतंत्र दिवस सिर्फ मार्च पास्ट और झंडा फहराने की रस्म होगी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मान दिया जाएगा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में फुल ड्रेस रिहर्सल गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित की गई

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने समारोह की व्यवस्थायो की समीक्षा की। डीसी ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा पंजाब जल संसाधन, आवास और शहरी विकास के मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया की तरफ से मुख्यातिथि के तौर पर पहुंच कर फहराया जाएगा।

डीसी वरिंदर कुमार शर्मा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराने और फुल ड्रेस रिहर्सल में मार्च पास्ट की सलामी ली गई। पंजाब पुलिस और एनसीसी टीमों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। मार्च पास्ट का नेतृत्व एसीपी रणधीर सिंह ने किया। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी और सरकार के निर्देशों के मद्देनजर इस अवसर पर कोई सांस्कृतिक समारोह या पीटी शो आयोजित नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस जिला स्तर के समारोह में भाग लेने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और कोविड के उचित नियमों का पालन करना अनिवार्य हाेगा। डीसी ने सभी सरकारी विभागों से इस गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह और राष्ट्रीय एकता के साथ मनाने का आग्रह किया। वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। .
समारोह 9:58 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू होगा। डीसी शर्मा ने पूरे शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल, एडीसी (जनरल) अमरजीत बैंस, संयुक्त सीपी भागीरथ सिंह मीणा और जे एलनचेजियन के अलावा जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0