लुधियाना बैंक में भीषण अग्निकांड : खन्ना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, पुराना रिकार्ड जलकर हुआ राख लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लुधिया
लुधियाना बैंक में भीषण अग्निकांड : खन्ना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, पुराना रिकार्ड जलकर हुआ राख
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लुधियाना जिले के खन्ना के गांव बीजा में गुरुवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शार्ट सर्किट से बैंक में लगे एयर कंडीशन में पहले आग लगी। उसके बाद आग ने आसपास पड़े सामान और कागजात को चपेट में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने बैंक में तेज रोशनी देखी। ध्यान से देखा तो वो आग थी। उसने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी और दमकल विभाग कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर फायर ब्रिगेड और फायर सेफ्टी यंत्रों की मदद से काबू पा लिया गया।
बैंक अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि लॉकर पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां पहले ओबीसी बैंक की शाखा होती थी।मर्जर के बाद यह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बन गई। ओबीसी बैंक का कुछ पुराना रिकार्ड रखा था। उसमें आग लगी है। आग का कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट है। बाकी जांच के बाद पता चलेगा कि कहीं कोई और नुकसान तो नहीं हुआ है।

COMMENTS