कोविड नियमो की शरेआम धज्जिया उड़ा निजी स्कूल में हो रही परीक्षाएं : अतुल कपूर लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : ब्रदर सेवा दल के प्रधा

कोविड नियमो की शरेआम धज्जिया उड़ा निजी स्कूल में हो रही परीक्षाएं : अतुल कपूर
लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :
ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने प्राइवेट स्कूलों में कोविड नियमो की खुलकर धज्जिया उड़ाई जाने की सख्त निन्दा की है। हालांकि सरकार ने 30 अप्रैल तक स्कूलों को बंद रखने के हुकम जारी किये हुए परन्तु कुछ स्कूल अपने निजी स्वार्थ के लिए कोविड नियमो की परवाह किये बिना बच्चो की जिंदगियों से खेल रहे है। डी ए वी पखोवाल में हो रहे ऑफ़ लाइन पेपर सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करते है।
प्रधान अतुल कपूर ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि बच्चो की जिंदगियों से खिलवाड़ न किया जा सके। पिछले दिनों पठानकोट में ऐसे ही एक स्कूल पर कार्रवाई कर ऍफ़ आई आर दर्ज की गई है। प्रशासन इस पर भी तुरंत कार्रवाई कर कोविड नियमो को सख्ती से लागू करवाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राइवेट स्कूलों की धांदलिया बंद ना हुई तो ब्रदर सेवा दल पेरेंट्स को साथ ले सड़को पर उतरेंगे। कपूर ने कहा कि स्कूलों की इस लापरवाही से यदि कोई नुक्सान होता है तो प्रशासन और स्कूल जिम्मेदार होगा।

COMMENTS