HomeHeath

कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामला : 9 लोगों से 12 घंटे तक पूछताछ

कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामला : 9 लोगों से 12 घंटे तक पूछताछ

कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामला : 9 लोगों से 12 घंटे तक पूछताछ, कई पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल खंगाली 10 से ज्यादा जगहों के सीसीटीवी कैमरों की

सीएम चन्नी का परिवार मानता है बहू को लक्की :
श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन
जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा

कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामला : 9 लोगों से 12 घंटे तक पूछताछ, कई पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल खंगाली

10 से ज्यादा जगहों के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को जांच एजेंसी ने कब्जे में लिया, गगनदीप का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

आरोपी को पूछताछ के लिए ले जाती पुलिस

कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट में मारे गए खन्ना के पूर्व पुलिस कांस्टेबल गगनदीप सिंह वारदात से पहले घर से स्कूटी पर निकला था। रास्ते में उसने सिविल अस्पताल की पार्किंग की स्कूटी को खड़ा कर बस में सवार होकर लुधियाना आया था। सीआईए स्टाफ पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया है। अब जांच एजेंसियां की जांच की सुई इस पर टिक गई है कि गगनदीप के खन्ना से लुधियाना कैसे गया था।
गगन के खन्ना से लुधियाना तक के सफर के बारे में जांच एजेंसी ने पुष्टि नहीं की। पुलिस ने मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि लुधियाना से 10-15 पुलिस कर्मी सिविल अस्पताल आए थे। स्कूटी की पहचान रेलवे रोड से मैकेनिक को बुला लॉक खुलवा साथ ले गए। वहीं, वारदात के 4 दिन बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच खन्ना में गगनदीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौकेे पर गगनदीप सिंह के परिवार को ही जाने दिया गया था।

जेल से छूटने के बाद कई मुलाजिमों से मिला था आरोपी

सूत्र बताते हैं कि जेल से आने के बाद गगन लगातार विभाग के कुछ मुलाजिमों के संपर्क में था। थाने आकर उनसे मिलना और उनसे फोन पर बातें करने का सिलसिला चलता रहता था। पुलिस ने सभी मुलाजिमों की काॅल डिटेल खंगालने के लिए रिकॉर्ड निकाला है। घटना से एक महीना पहले तक का सभी का काॅल रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घर से स्कूटी और फिर बस से गगन लुधियाना पहुंचा, लेकिन लुधियाना पुलिस को कोर्ट कॉम्प्लेक्स से कार लावारिस हालत में मिली थी। इसे सीआईए पुलिस ने कब्जे में लिया है। अगर वो बस में लुधियाना आया तो कार पुलिस को मिली वो किसकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि कार में से दस्तावेज भी मिले हैं। इससे उस बारे में पता चल पाया।

पत्नी बार-बार बदल रही बयान

केस में महिला कांस्टेबल मित्र समेत 9 लोगों से पुलिस-एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वॉरंट पर लाए रणजीत और सुखविंदर दोनों, बाकियों से 12 घंटे तक जांच की। इसमें एनआईए टीम भी शामिल थी। पुलिस ने गगन के रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि क्लू हाथ नहीं लग पाया। वहीं, घटनाक्रम के दौरान जितनी बार भी जितनी एजेंसियों ने गगन की पत्नी से पूछताछ की तो हर बार बयान में फर्क आ गया। पहले पत्नी ने बताया कि गगन अकेला घर से गया था। फिर कहा एक्टिवा लेकर गया था, लेकिन जब फुटेज चेक की तो उसमें पत्नी गगन के साथ नजर आई। इस वजह से उसकी भूमिका पुलिस को संदिग्ध लग रही है। अभी तक उसे पुलिस ने हिरासत में ही लिया है।

भाई बोला- करता था कपड़े का काम

श्मशानघाट में रोते हुए गगनदीप के भाई प्रीतम सिंह ने कहा कि लगाए जा रहे आरोप उनकी समझ से बाहर है। ड्रग तस्करी केस में जेल जाने के बाद रिहा होकर गगनदीप ने कपड़े का काम शुरू किया। उसके आतंकियों से संबंध जोड़े जा रहे हैं, इस बारे में परिवार को कुछ पता नहीं। उसी ने भाई के शव को मुखाग्नि दी। वहीं, एसएसपी खन्ना बलविंदर सिंह ने बताया कि जांच एजेंसियां सीसीटीवी कैमरे और कॉल डिटेल खंगाल रही हैं। पुलिस के हाथ बहुत लीड लगी हैं, लेकिन कुछ नहीं मिला। जांच जारी है। जल्द कड़ी से कड़ी जोड़कर तह तक पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी में खन्ना में अलग-अलग 10 जगहों के सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को कब्जे में लेकर साथ ले गई है। इसमें गगनदीप की फुटेज नजर आई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0