कोरोना खात्मे के लिए श्री गुरु ग्रन्थ साहिब समक्ष की अरदास : अशोक शर्मा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : न्यू संत नगर की तरफ से श्री गुरु ग्रन्थ
कोरोना खात्मे के लिए श्री गुरु ग्रन्थ साहिब समक्ष की अरदास : अशोक शर्मा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

न्यू संत नगर की तरफ से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी हाजरी में बाबा जी की बीड़ के सामने पाठ कर विश्व से कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने के लिए प्राथना की गई। इस मोके पर लोक भलाई के लिए न्यू संत नगर वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया। जिसमे सर्व समिति से अशोक शर्मा जी को चेयरमैन, रवि शर्मा को प्रधान, जसबीर सिंह वाईस प्रधान, मनदीप शर्मा जनरल सकतर, मोहित कम्बोज, कश्मीर सिंह एवं हरी रामा को सकतर, सुच्चा सिंह कैशियर, राम कृष्ण जसल लीगल एडवाइज़र, रोहित खन्ना प्रेस सकतर, हैप्पी तथा राजीव शर्मा पीआरओ, विक्रम सिंह, जतिंदर सिंह सीनियर मेंबर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही महिला विंग को भी कार्यभार सौंपा गया जिसमे सर्व समिति से वीणा खन्ना को महिला विंग की प्रधान, अनीता शर्मा को सीनियर वाईस प्रधान, वीणा नागपाल को वाईस प्रधान, सरवजीत कौर सकतर, कंचन मदान सकतर, मीनू एवं मिसिज़ वर्मा को सीनियर मेंबर नियुक्त किया गया। सभी ने बाबा जी की हाजरी में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला करने का प्रण लिया। चेयरमैन अशोक शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा दो गज की दुरी बना कर रखे मास्क पहन कर रखे तथा अपने आपको सेनेटाइज़ अपना तथा अपने परिवार का ध्यान रखे। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाए समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले तथा जरूरतमंद की सेवा में अपना दायित्व निभाए। उन्होंने भगवान् से प्राथना करते हुए कहा कि भगवान् कोरोना बीमारी को जल्द से जल्द विश्व से समाप्त कर दुनिया को राहत की सास प्रदान करे।

COMMENTS