Homeपंजाब

कोरोना अपडेट : लुधियाना में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ा

कोरोना अपडेट : लुधियाना में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ा

कोरोना अपडेट : लुधियाना में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ा, दस संक्रमितों ने तोड़ा दम, 370 पाजिटिव लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   जिले में कोरोन

रामपुर के डीएम बोले-आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन
बिजली मीटर की जलती हरी लाइट, घर के बाहर पड़ा अखबार देख करते थे चोरी, छह गिरफ्तार
श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण

कोरोना अपडेट : लुधियाना में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ा, दस संक्रमितों ने तोड़ा दम, 370 पाजिटिव

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना संक्रमित दस मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसमें से सात मरीज लुधियाना के रहने वाले रहे। कोरोना से दम तोड़ने वालों में गांव भगोड़ निवासी 65 वर्षीय महिला, खन्ना निवासी 54 वर्षीय पुरूष, दुगरी निवासी 62 वर्षीय पुषष, जगराओं निवासी 61 वर्षीय पुरुष, माडल ग्राम निवासी 64 वर्षीय पुरुष, शिमलापुरी निवासी 70 वर्षीय महिला व 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। वहीं दूसरी तरफ 370 लोग कोरोना पाजिटिव मिले।
इसमें से पाजिटिव आए 329 लोग लुधियाना से संबंधित है और 41 दूसरे जिलों से है। इससे पहले सोमवार को होली के दिन 19 मौतें और 387 पाजिटिव आए थे। दो दिनों के भीतर जिले में 757 लोग पाजिटिव आ चुके हैं, जबकि 29 लोगों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। जिले में एक्टिव केस अब 2848 तक पहुंच गए हैं। अब तक जिले के रहने वाले 1136 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 34082 लोग पाजिटिव आ चुके हैं। पंजाब के लुधियाना जिले में काेराेना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही काेराेना से माैताें का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0