Homeपंजाब

कोरोना अपडेट : लुधियाना में होली के दिन कोरोना से 19 की मौत

कोरोना अपडेट : लुधियाना में होली के दिन कोरोना से 19 की मौत

कोरोना अपडेट : लुधियाना में होली के दिन कोरोना से 19 की मौत, अमृतसर में गई सात की जान लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  जिले में कोरोना संक्रमण घा

महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना :
श्री नांदेड़ साहिब के लिए 5 नवंबर से शुरू होगी सीधी फ्लाइट
यूटी प्रशासन ने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में सात फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट : लुधियाना में होली के दिन कोरोना से 19 की मौत, अमृतसर में गई सात की जान

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जिले में कोरोना संक्रमण घातक रूप लेता जा रहा है। होली के दिन शहर में 378 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 19 संक्रमितों की मौत हो गई। जिनमें 11 संक्रमित लुधियाना के थे। वहीं, अमृतसर में एक ही दिन में सात लोगों की जान चली गई और 357 नए मरीज आए। अमृतसर में यूके वेरिएंट है या नहीं अभी जांच के लिए गए सैंपल आए नहीं हैं। पटियाला में 275 कोविड पॉजीटिव मरीज मिले हैं। 
सेहत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेम टाबरी निवासी 78 वर्षीय महिला, बीआरएस नगर निवासी 72 वर्षीय महिला, काकोवाल रोड निवासी 68 वर्षीय पुरुष, अमरपुरा निवासी 75 वर्षीय पुरुष, प्रिंस कालोनी समराला निवासी 72 वर्षीय महिला, गांव बुढेल निवासी 64 वर्षीय पुरुष, दुगरी निवासी 88 वर्षीय पुरुष, फतेहगंज निवासी 63 वर्षीय महिला, दोराहा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, बीआरएस नगर निवासी 52 वर्षीय पुरुष और एमआईजी फ्लैट निवासी 63 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा। जबकि एक बठिंडा, दो जालंधर, दो बरनाला, एक मोहाली और दो राजस्थान से संबंधित मरीजों ने भी शहर के अस्पतालों में दम तोड़ा।
लुधियाना के रहने वाले अब तक 1129 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दूसरे जिलों के 583 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। वहीं अब तक जिले के रहने वाले 33753 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों का आंकड़ा 2890 के करीब पहुंच गया है। दूसरी तरह 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिसमें से 8 मरीज लुधियाना और 8 दूसरे जिलों व राज्यों के है।

एक के बाद एक पुलिस मुलाजिम कोरोना की चपेट में आने से महकमे में हड़कंप

कोरोना महामारी ने सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी को अपनी चपेट में ले लिया। जहां शुक्रवार को चौकी में तैनात मुंशी इस वायरस की चपेट में आया था, वहीं, शनिवार को चौकी में तैनात एक एएसआइ भी संक्रमित हुआ था। इसके बाद चौकी इंचार्ज व चौकी में तैनात सिपाही ने अपनी कोरोना जांच करवाई थी, जिसमें सोमवार को चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद एक बार फिर से थाना डिवीजन नंबर दो में तैनात मुलाजिमों में हड़कंप मच गया है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि थाना डिवीजन नंबर दो में तैनात सभी पुलिस मुलाजिमों की मंगलवार को कोरोना जांच की जाएगी। तब तक सिविल अस्पताल की चौकी को बंद रखा जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0