Homeपंजाब

कैप्टन ने सृजन किया नया स्वस्थ पंजाब : साधू सिंह धर्मसोत

कैप्टन ने सृजन किया नया स्वस्थ पंजाब : साधू सिंह धर्मसोत

कैप्टन ने सृजन किया नया स्वस्थ पंजाब : साधू सिंह धर्मसोत पटियाला : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब के जंगलात बारे मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने पंजाब सर

दिल्‍ली-एनसीआर में आधी जगहों पर इंंटरनेट सेवा बंद
धार्मिक यात्राएं मानव मन को भटकने से रोक कर आपसी भाईचारा बढ़ाती हैं : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू
पंजाब कैबनेट में लिए कई एहम फैसले :

कैप्टन ने सृजन किया नया स्वस्थ पंजाब : साधू सिंह धर्मसोत

पटियाला : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के जंगलात बारे मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार साल में किए गए विकास कार्यो को बेमिसाल बताया।

पंजाब के जंगलात बारे मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार साल में किए गए विकास कार्यो को बेमिसाल बताया। साधू सिंह धर्मसोत जिला प्रशासनिक परिसर में पंजाब सरकार की चार साल की प्राप्तियां बताने के बारे में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर ने अपनी कुर्सी की परवाह न करते हुए केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पंजाब विधानसभा में इसे रद किया। जबकि किसानों के हमदर्द बनने का दिखावा करने वाले अकाली दल ने अपनी हिस्सेदार भाजपा का साथ देते हुए इन काले कृषि कानूनों को संसद में पास करवाया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने बीते चार साल में नया स्वस्थ पंजाब सृजन किया है और वह ही वास्तव में गरीबों, किसानों और पंजाबियों के हकों के रक्षक बनकर सामने आए हैं।
पिछली सरकार के 10 सालों के कार्यकाल की तुलना अकालीयो के राज के साथ करते हुए धर्मसोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों को फूटी कौड़ी भी न दे सकने वाले बादलों को कैप्टन द्वारा किसानों के 4700 करोड़ रुपये की कर्ज माफी नजर नहीं आ रही। इससे भी आगे अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और कामगार के माफ किए 500 करोड़ रुपये के कर्ज  भी इनको नजर नहीं आ रहे। जबकि साल 2002 में कैप्टन अमरिदर ने ही लड़कियों को शगुन के रूप में 8000 रुपये आशीर्वाद दिया था, जिसको बढ़ाकर 51 हजार रुपये भी अब उनकी सरकार ने किया है। इसके इलावा बुढ़ापा पेंशन भी कैप्टन सरकार ने ही 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपये तक कर दी है।
साधू सिंह धर्मसोत ने अपनी सरकार की प्राप्तियां गिनाते हुए कहा कि सूबे में ग्रामीण सड़कों की 10 साल में मरम्मत भी नहीं करवाई गई जबकि उन्होंने 400 करोड़ रुपये इस काम के लिए खर्च किए। कैप्टन सरकार ने नौजवानों को नौकरियां और रोजगार के मौके प्रदान करने और विद्यार्थियों को मोबाइल फोन देने समेत नशे की कमर तोड़ने के अलावा विधानसभा मतदान से पहले किया हर एक वायदा पूरा करने के लिए बेमिसाल कदम उठाए हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0