Homeपंजाब

केंद्र सरकार द्वारा किसानी संघर्ष खराब करने के लिए भेजे दीप सिद्धू और लखा सिधाना पर दर्ज हो देश द्रोह का मामला : अतुल कपूर

केंद्र सरकार द्वारा किसानी संघर्ष खराब करने के लिए भेजे दीप सिद्धू और लखा सिधाना पर दर्ज हो देश द्रोह का मामला : अतुल कपूर

केंद्र सरकार द्वारा किसानी संघर्ष खराब करने के लिए भेजे दीप सिद्धू और लखा सिधाना पर दर्ज हो देश द्रोह का मामला : अतुल कपूर  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो

अमृतसर में 48 विदेशी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार
इंटरनल मेमो से पीएम सुरक्षा में चूक का खुलासा :
उत्तराखंड आपदा : चमोली में ग्लेशियर टूटने से 170 लोगों की मौत की आशंका

केंद्र सरकार द्वारा किसानी संघर्ष खराब करने के लिए भेजे दीप सिद्धू और लखा सिधाना पर दर्ज हो देश द्रोह का मामला : अतुल कपूर 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता एवं ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली लाल किले पर हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि किसानी आंदोलन को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने दीप सिद्धू जैसे एजेंटो को भेजकर किसानी संघर्ष को बादित करने की कोशिश की है। किसान अपना संघर्ष शांतिपूर्ण डंग से कर रहे है वे अपनी मांगो को लेकर पिछले दो महीनो से बॉर्डर पर कड़ी सर्दी और कोहरे में किसी को बिना परेशान किये सरकार से अपना पक्ष रख रहे है परन्तु सरकार अपनी तानाशाही रवैए पर अटल है। 

अतुल कपूर ने कहा कि गणतंत्रता दिवस पर ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों की गहनता से जांच करके उनपर सख्त कार्रवाई कर उनकी प्रोपर्टीयों को भी अटैच करना चाहिए। इस तरह के विचार धारा वाले लोगों को खालिस्तान का प्रचार करने के लिए गुरपतवंत पन्नू जैसे कई आंतकियों की तरफ से यदि फंडिंग हो रही है तो उसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाये।  

अतुल कपूर ने कहा कि किसानी मोर्चे की आड़ में आंतकी सोच रखने वाले लोग जो इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद ये सब करने में सफल हो गए। उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू और लखा सिधाना जैसे शरारती तत्वों को जल्द सलाख़ों के पीछे डाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा दीप सिद्धू और लखा सिधाना ने केंद्र सरकार के इशारो पर किसानी संघर्ष को खराब करने की कोशिश की। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0