Homeपंजाब

केंद्र ने हर माह गैस उपभोक्ताओं की 12.54 करोड़ सब्सिडी की खत्म : अतुल कपूर

महगाई की मार से हर वर्ग परेशान

केंद्र ने हर माह गैस उपभोक्ताओं की 12.54 करोड़ सब्सिडी की खत्म : अतुल कपूर

केंद्र ने हर माह गैस उपभोक्ताओं की 12.54 करोड़ सब्सिडी की खत्म : अतुल कपूर  महगाई की मार से हर वर्ग परेशान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  ब

बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में चैन स्नैचिंग की वारदात :
किसान दिल्ली में, फिर भी 70.33% मतदान
गुरु जी ने शहीदी देकर बचाया था कश्मीर पंडितों को :

केंद्र ने हर माह गैस उपभोक्ताओं की 12.54 करोड़ सब्सिडी की खत्म : अतुल कपूर 

महगाई की मार से हर वर्ग परेशान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर माह घरेलू गैस के दाम में वृद्धि की जा रही है। परंतु सब्सिडी को लगातार घटाया जा रहा है। लुधियाना जिले में साढ़े ग्यारह लाख के करीब घरेलू गैस के कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं को अप्रैल 2020 में 130 रुपए सब्सिडी मिल रही थी जोकि घट कर अब 21 रुपए रह गई है। यानि हर कनेक्शन पर जनता के 109 रुपए सरकार के पास जा रहे हैं। इस तरह 11.50 लाख कनेक्शन के 12 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए हर माह उपभोक्ताओं की जेब से सरकार को जा रहे हैं।

इस साल फरवरी में ही गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए तक बढ़े – केंद्र सरकार की ओर से अप्रैल 2020 में 738 रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर किया था। जिसमें 130 रुपए उपभोक्ता को सब्सिडी मिल रही थी। यानि 608 का सिलेंडर मिल रहा था। जुलाई में दाम 621 रुपए कर दिया गया। जिसमें सब्सिडी 21 रुपए कर दी गई। 2 दिसंबर को इसे बढ़ा कर 671 रुपए, 15 दिसंबर को 721 रुपए, 4 फरवरी को 746 रुपए, 15 फरवरी को 796 और 25 फरवरी को 821 रुपए दाम किए गए। जबकि सब्सिडी को 21 रुपए तक ही सीमित रखा गया।
आम जनता किस तरह अपना घर चला रही है ये अंदाजा भी केंद्र सरकार को होना चाहिए। जिन लोगों के घर में कमाने वाला एक हैं और खाने वाले 5 लोग हैं वे कैसे महंगाई में खर्चा निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सब्सिडी बढ़ानी चाहिए। प‌ेट्रोेल के दाम बढ़ा कर जहां घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है वही अब सरकार खाना खाना भी मुश्किल कर रही है। पेट्रोल डीज़ल ओर गैस की बड़ी कीमतों को सरकार तुरंत वापिस ले  ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0