स्नेचिंग की तीन वारदातें : कुत्ते को सैर करवा कर लौट रही महिला से छीनी सोने की चेन, दुगरी के इलाके में सुबह 7.00 बजे दो बदमाशों ने की वारदात लुधिय
स्नेचिंग की तीन वारदातें : कुत्ते को सैर करवा कर लौट रही महिला से छीनी सोने की चेन, दुगरी के इलाके में सुबह 7.00 बजे दो बदमाशों ने की वारदात
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
दुगरी के एमआईजी फ्लैट इलाके में सुबह 7.00 बजे के करीब गली में कुत्ते को घुमा रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश झपटमारी करके सोने की चेन छीन ले गए। थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी के एमआईजी फ्लैट की रहने वाली सिमरन कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
एएसआई राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला सुबह रोजाना अपने पालतु कुत्ते को गली में घुमाती है। वह सुबह कुत्ते को घुमा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आए। एक बदमाश भाग कर उनके पास आया और एकदम से झपटमारी करके उनके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और बाइक पर सवार दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।
बाजवा नगर में सुबह 6.00 बजे, गुरु अमरदास कॉलोनी में सुबह 10.30 बजे झपटमारी
गली में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की फुटेज आ चुकी है। पुलिस वाहन का नंबर ट्रेस कर उसके मालिक का सुराग लगा रही है।
बाजवा नगर में सुबह 6.00 बजे सैर कर रही महिला से बदमाशों ने बालियां छीन ली। पता पूछने के बहाने पास आए बदमाश ने धक्का दे महिला को गिराया और वारदात को अंजाम दिया।
वहीं गुरु अमरदास कॉलोनी में एक्टिवा पर सवार महिला से बुलेट सवार दो बदमाशों ने सुबह 10.30 बजे सोने की चेन छीन ली। थाना सदर की पुलिस ने फ्रैंड्स कॉलोनी की रहने वाली बबीता सैनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बबीता किसी काम से एक्टिवा पर सवार होकर गई थी। काम खत्म करने के बाद वह वापस घर जा रही थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसकी सोने की चेन छीनकर ले गए।

COMMENTS