किसानों के साथ-साथ उद्योगों को भी बर्बाद कर रही केंद्र सरकार : अतुल कपूर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्सा
किसानों के साथ-साथ उद्योगों को भी बर्बाद कर रही केंद्र सरकार : अतुल कपूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ साथ सूबे के उद्योगों को भी तबाह करने पर तुली है। अतुल कपूर ने कहा कि माल गाडिय़ों की आवाजाही रोक कर मोदी सरकार क्या संदेश देना चाहती है,समझ से बाहर है।
आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत करके समस्याओं का जल्द हल निकलना चाहिए।अतुल कपूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार का पंजाब के प्रति कठोर रुख राजनीतिक रंजिश के चलते अपना रही है। इसका भाजपा को आगामी चुनावाें में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

COMMENTS