HomeHeath

कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों को नमन करने का दिन : हरकेश मित्तल

कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों को नमन करने का दिन : हरकेश मित्तल

कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों को नमन करने का दिन : हरकेश मित्तल लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  जिला भाजपा ट्रेड सैल के प्रधान हरकेश मित्तल ने रख

श्री बालाजी मंदिर में होली के रंग ठाकुर जी के संग थीम पर पुष्प होली में रंगेगे भक्त
लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के चुनाव अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन
भाजपा सलेम टाबरी मंडल द्वारा 31वा फ्री वेक्सिनेशन कैंप सम्पन

कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों को नमन करने का दिन : हरकेश मित्तल

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जिला भाजपा ट्रेड सैल के प्रधान हरकेश मित्तल ने रख बाग में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। जिला भाजपा ट्रेड सैल के प्रधान हरकेश मित्तल ने रख बाग में कारगिल विजय की 22 वी वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का। जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0