कलयुगी मां की घिनौनी हरकत : पति की मौत के बाद अवैध संबंध बनाए, बेटी ने विरोध किया तो प्रेमी के साथ मिलकर करने लगी टॉर्चर, केस दर्ज लुधियाना :

कलयुगी मां की घिनौनी हरकत : पति की मौत के बाद अवैध संबंध बनाए, बेटी ने विरोध किया तो प्रेमी के साथ मिलकर करने लगी टॉर्चर, केस दर्ज
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लुधियाना में एक कलयुगी मां जिसकी घिनौनी हरकत ने मां-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पति की मौत के बाद महिला ने अवैध संबंध बनाए। 11 साल की बेटी ने जब इसका विरोध किया तो वह प्रेमी के साथ मिलकर मासूम को टॉर्चर करने लगी। दोनों मिलकर उसे बेरहमी से मारते-पीटते थे। बच्ची ने परेशान होकर मां और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया है।
कॉलोनी के लोगों ने बच्ची को महिला और उसके प्रेमी से बचाकर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस के हवाले किया। यहां बच्ची ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को शिकायत दी। आरोपियों की पहचान प्रताप नगर निवासी परमिंदर कौर और जगदीश नगर निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला पुलिस ने प्रताप नगर निवासी राजविंदर कौर के बयानों पर दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची ने बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है। इसके बाद मां परमिंदर के गगनदीप सिंह के अवैध संबंध बन गए। पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाई। फिर उसने एक दिन दोनों को साथ देख लिया, तब उसे सच्चाई पता चली। उसने विरोध किया तो परमिंदर ने उसे मारा पीटा। गगनदीप ने कई बार उससे छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर वह मारता पीटता था।
शिकायतकर्ता राजविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि गत 18 जून की रात को पीड़िता के घर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। वह कॉलोनी के लोगों को इकट्ठा करके मौके पर पहुंची तो देखा कि परमिंदर और गगनदीप बच्ची को पीट रहे थे। उसने किसी तरह दोनों से बच्ची को छुड़वाया और पुलिस थाने लेकर गई। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों को नामजद कर लिया।

COMMENTS