HomeHeathनई दिल्ली

करोना महामारी दौरान भी देश को महामारी से बचा कर निकालना अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : हरकेश मित्तल

करोना महामारी दौरान भी देश को महामारी से बचा कर निकालना अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : हरकेश मित्तल

करोना महामारी दौरान भी देश को महामारी से बचा कर निकालना अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : हरकेश मित्तल लुधियाना : 22 अक्टूबर : (पी9 ब्यूरो) : 

KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU
लुधियाना ट्रेड सैल टीम का हुआ गठन
एडवोकेट विक्रम सिद्धू को मिला आम जनता के साथ उद्योगपतियों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन : हरकेश मित्तल

करोना महामारी दौरान भी देश को महामारी से बचा कर निकालना अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : हरकेश मित्तल

लुधियाना : 22 अक्टूबर : (पी9 ब्यूरो) : 

अमित शाह जी एक सुलझे हुए नेता है। उनकी अगुवाई में देश में पिछले कई वर्षों से  उलझे हुए मसले हल हुए है। उक्त शब्द अमित शाह के जन्मदिन पर उनको  शुभकामनाएं देते हुए जिला भाजपा ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल ने आपने साथियों सहित कहे। उन्होंने आगे कहा अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। शाह एक बिजनेस परिवार से आते हैं और जैन धर्म के गुजराती व्यक्ति हैं। छोटी सी उम्र में शाह स्वंय सेवक संघ से जुड़ गए थे।

कॉलेज के समय शाह की मुलाकात नरेन्द्र मोदी से हुई जो अभी भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसके बाद शाह 1983 में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद् से जुड़ गए। इससे पहले अमित शाह छात्र जीवन में ही राजनीति में आ गए थे। साल 1986 के समय अमित शाह बीजेपी में शामिल हुए थे। 1987 में शाह भारतीय जनता युवा मोर्चा के मेम्बर बने। सन 1991 में शाह पहली बार राजनीति में तब अधिक दिखे जब शाह ने आडवाणी के साथ मिलकर गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा लिया था। शाह को दूसरा मौका मिला 1996 में जब अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात से चुनाव लड़ना तय किया था। उसके बाद अमित शाह ने 1997 में गुजरात के सरखेज विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर अपने राजनीतिक कैरियर को बड़ा किया। 2003 से 2010 तक उन्होंने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी ली। वही सन 2009 के समय शाह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाये गए। 2012 में नर्नपुरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 

शाह को मोदी का बेहद करीबी माना जाता हैं। सन 2013 को शाह को उत्तर प्रदेश का बीजेपी प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। जिस समय शाह को यू पी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था तब पार्टी के यूपी में 10 लोकसभा सीटें ही थी, लेकिन 16 मई 2014 के आम चुनावों में यू पी में बीजेपी 71 सीटों पर विजयी हुई थीं और यू पी प्रदेश बीजेपी का सबसे बड़ा विजय अभियान था। अमित शाह को लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।।भारतीय राजनीति में अमित शाह का विशेष योगदान है। वो देश के गृहमंत्री होने के कारण देश हित के लिए  बड़े सटीक फेसले लेते हैं। चाहे वो कश्मीर का फैसला हो, चाहे राम मंदिर का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी का देश को 21 वी शताब्दी की ओर ले जाने में  विशेष योगदान है। आज भारत में स्वदेशी का प्रयोग और प्रत्येक क्षेत्र में जनता को आत्म निर्भर बनाना अमित शाह जी का सपना था। जो उनके प्रयासों से पुरा हो रहा है।करोना महामारी के दौरान भी देश को इस महामारी से बचा कर निकालना उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है। इस अवसर पर महेश कुमार, रमिंदर सिंह बंटी, अमित गोयल, एस. बी सिंह, प्रेम ग्रोवर, राकेश कुमार गुप्ता,अनिल झा आदि मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1