HomeHeathउत्तराखण्ड

एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी

एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी

एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी, 16 जुलाई से ग्वालियर-मुंबई और पुणे, जबलपुर-सूरत और अहमदाबाद के बीच स्पाइस जेट

विधायकों और राजनेताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाषण के अलावा कुछ नहीं दिया : कुलवंत सिद्धू
शिवसेना शिरोमणि ने स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर किये श्रधासुमन अर्पित : विशाल मदान
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी, 16 जुलाई से ग्वालियर-मुंबई और पुणे, जबलपुर-सूरत और अहमदाबाद के बीच स्पाइस जेट शुरू करेगी उड़ान

मध्य प्रदेश : (पी9 ब्यूरो) : 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की।

नव नियुक्त विमानन (नागरिक उड्‌डयन) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। सिंधिया ने ग्वालियर और जबलपुर के लिए 8 नई फ्लाइट को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी। यह फ्लाइट ग्वालियर से मुंबई और पुणे, जबलपुर से सूरत और अहमदाबाद के बीच 16 जुलाई से स्पाइस जेट शुरू कर रही है। सिंधिया ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। पर इनमें कुछ फ्लाइट ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-मुंबई और ग्वालियर-अहमदाबाद को सिंधिया के मंत्री बनने से पहले ही उड़ने की मंजूरी मिल चुकी थी। कोरोना के चलते उनका उड़ना टाला गया था। ग्वालियर से पुणे तो फ्लाइट आ भी चुकी हैं।
ग्वालियर चंबल अंचल के निवासियाें काे भी तीन नई फ्लाइट मिली हैं। अब ग्वालियर अहमदाबाद, जबलपुर, पुणे और मुंबई से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ग्वालियर क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सिंधिया ने 8 जुलाई को विमानन मंत्री का पद भार ग्रहण किया था।
ग्वालियर-चंबल अंचल प्रदेश के अन्य जिलाें की तुलना में एयर कनेक्टिविटी के मामले में काफी पीछे है। यहां से वर्तमान में बेंगलुरु, जम्मू, हैदराबाद, नई दिल्ली, काेलकाता के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। ऐसे में में लंबे समय से इस इलाके के लोग मुंबई, पुणे के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। सिंधिया भी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।

पुराने प्रोजेक्ट पर नई मोहर

सिंधिया ने नागरिक उड्‌डयन मंत्री बनने के साथ ही 8 नई फ्लाइट्स की सौगात की घोषणा अपने ट्विटर पर की है। पर इनमें से ज्यादातर फ्लाइट उनके मंत्री बनने से पहले ही अस्तित्व में आ चुकी हैं। जैसे-
ग्वालियर पुणे ग्वालियर यह फ्लाइट्स चल चुकी है। बीच में कोरोना के चलते इसे रोका गया था। अब सिंधिया ने इसकी घोषणा की है।
ग्वालियर मुम्बई ग्वालियर यह 1 मई से चलना थी, लेकिन कोविड के चलते इसे आगे बढ़ाया गया। अब सिंधिया ने इसे भी नई फ्लाइट में लिया है।
ग्वालियर अहमदाबाद की भी घोषणा पहले हो चुकी है। यह भी कोविड के चलते नहीं चल पाई थी अब 16 जुलाई से चलना है।जबलपुर सूरज जबलपुर की घोषणा की गई है यह नई फ्लाइट है

सांसद शेजवलकर भी लिख चुके थे कई पत्र

सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी इसके लिए कई बार पत्र लिखकर मांग कर चुके थे। अब जब सिंधिया काे विमानन मंत्रालय का प्रभार मिला ताे सबसे पहले उन्हाेंने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश काे 8 नई फ्लाइट की साैगात दी है। इसमें ग्वालियर-अहमदाबाद, ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-जबलपुर, ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट भी शामिल हैं। ऐसे में अब ग्वालियर इन चार शहराें से भी हवाई सुविधा से जुड़ गया है।

बढ़ेगा पर्यटन उद्याेग

ग्वालियर की हवाई सेवा काे नई उड़ान मिलने से ग्वालियर-चंबल अंचल में पर्यटन उद्याेग काे भी बढ़ावा मिलेगा, क्याेंकि अब तक यहां से गिने चुने शहराें से ही हवाई कनेक्टिविटी थी, जिसके कारण पर्यटक यहां कम ही स्टे करते थे। अब जबकि यहां से अधिक से अधिक शहराें के लिए हवाई सेवा हाेगी ताे देसी-विदेशी पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंच सकेंगे।

10 फरवरी सिंधिया ने हरदीप पुरी को लिखे थे पत्र

सिंधिया ने फरवरी में तत्कालीन विमानन मंत्री हरदीप पुरी को पत्र कर ग्वालियर-मुंबई के बीच हवाई सेवा बढ़ाने का अनुरोध भी किया था। इसे साथ ही ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार करने की मांग थी। तब ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार को केन्द्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए थे। इसके अलावा एविएशन मिनिस्ट्री ने हफ्ते में 3 दिन ग्वालियर टू मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0