अधिवक्ता बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में जत्था सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना लुधियाना : 9 नवंबर 2021 : (पी9 ब्यूरो) : एडवोकेट बिक्रम सिद्धू न
अधिवक्ता बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में जत्था सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना
लुधियाना : 9 नवंबर 2021 : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना रेलवे स्टेशन से नौवें पातशाह साहिब गुरु तेग बहादुर जी के 400वर्ष गुरुपूर्व को समर्पित एक विशेष जत्था ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू सदस्य कार्यकरणी कमेटी भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नेतृत्व में दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के पावन स्थान सचखंड हजूर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे में तकरीबन80 से अधिक श्रद्धालु हैं और ये जत्था श्री नांदेड़ साहिब के गुरुधामो के दर्शन कर 15 नवंबर को वापिस आएगा। ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने लुधियाना रेलवे स्टेशन से जत्थे को फूलों की माला और सिरोपे पहना कर रवाना किया और प्रार्थना की कि सभी भक्तों की यह यात्रा सफल हो और गुरु साहिब हर भक्त की मनोकामना पूरी करें। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि यह नौवें पातशाह सतगुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 400वा गुरुपर्व मनाने का वर्ष है और अब कोरोना बीमारी के प्रकोप कम होने के बाद सिख संगत को गुरु साहिबान के पवित्र स्थानों के दर्शन करने के लिए जाने का मौका मिल रहा है। ऐडवोकेट सिद्धू ने कहा कि गुरु साहिब के आशीर्वाद से हम एक छोटे से प्रयास से लगभग 80 श्रद्धालुओं को गुरु घर के दर्शन करने के लिए भेज रहे हैं और निकट भविष्य में गुरु कृपा से क्षेत्र की संगत को विभिन्न गुरु धामों के दर्शन करवाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हलका पश्चिम लुधियाना से श्री आनंदपुर साहिब और श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन के लिए संगत को भेजा गया था। ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर की अतुलनीय शहादत ने भारत जैसे देश को चरमपंथी, धर्म विरोधी ताकतों और देश, राष्ट्र और धर्म की रक्षा की जिसे हर भारतीय हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर माता गंगा स्त्री सत्संग की अध्यक्ष बीबी गुरप्रीत कौर ने एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस परिवार की अरदास वो गुरु चरणों में करेंगे । दशमेश सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि अधिवक्ता बिक्रम सिंह सिद्धू एक बहुत ही दयालु और ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता हैं और हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं और पिछले एक साल से संगत को विभिन्न गुरु धामों की यात्रा करवा कर बड़ी सेवा कर रहे हैं। इस मौके अग्र नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजीव शेरू सचदेवा के अलावा श्रद्धालुओं ने एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को उनकी इस महान सेवा के लिए धन्यवाद दिया। जत्थे में करनदीप सिंह, नवजोत सिंह, जसविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, जगमीत सिंह, निर्मल सिंह, शेर सिंह, लाडी, गुरबचन सिंह, परमप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, तरविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सहित प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। बीबी गुरप्रीत कौर अध्यक्ष माता गंगा सत्संग सेवा सोसाइटी, बीबी बलजीत कौर, तरसेम चंद शर्मा, शमा शर्मा, बीबी तजिंदर कौर, बीबी लखविंदर कौर, मनमोहन सिंह दशमेश सेवा सोसाइटी, मोंटी चौहान, गुरप्रीत गोगी, जसप्रीत सिंह, गुरप्रीत राजा, अजीत पाल सिंह पाली और अन्य सज्जन भी उपस्थित थे।

COMMENTS