HomeHeathनई दिल्ली

अग्रवाल/वैश्य समाज के पांच विधायकों को 10 अप्रैल को सन्मानित किया जायेगा : विपिन जैन

अग्रवाल/वैश्य समाज के पांच विधायकों को 10 अप्रैल को सन्मानित किया जायेगा : विपिन जैन

पंजाब विधानसभा चुनाव में विजयी अग्रवाल/वैश्य समाज के पांच विधायकों को 10 अप्रैल को सन्मानित किया जायेगा : विपिन जैन  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो)

प्रदूषण मुक्त होगा हल्का उत्तरी
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा 19 को : विजय दानव
लुधियाना में फर्जी कॉल सेंटर में करोड़ों ठगने का मामला :

पंजाब विधानसभा चुनाव में विजयी अग्रवाल/वैश्य समाज के पांच विधायकों को 10 अप्रैल को सन्मानित किया जायेगा : विपिन जैन 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब विधान सभा चुनावों में अग्रवाल/वैश्य समाज के पांचो विधायकों के सन्मान में रखे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करते पदाधिकारी (फोटो सनी वर्मा)

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव में विजयी हुए अग्रवाल/वैश्य समाज के सभी पांच विधायकों को लुधियाना में प्रसिद्ध उद्योगपति विपन जैन की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे विशाल भव्य सम्मान समारोह में 10 अप्रैल को सायं 4 बजे फिरोजपुर रोड़ पर स्थित ऑन होटल में सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, महामंत्री राकेश मित्तल ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सम्मानित किए जा रहे विधायकों में डा. विजय सिंगला विधायक मानसा, नीना मित्तल विधायक राजपुरा , वीरेंद्र गोयल एडवोकेट विधायक लहरा गागा, अजय गुप्ता विधायक श्री अमृतसर साहिब, जंगी लाल महाजन विधायक मुकेरिया का नाम शामिल है।
वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष डा. संजीव गोयल, मंत्री सरजीवन जिंदल ने बताया कि लुधियाना के सतलुज क्लब में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में लुधियाना का जिला प्रभारी सीए राजेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जोगिंद्रपाल गुप्ता, फरीदकोट का जिला प्रभारी सीए दिनेश गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष हरकेश मित्तल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह की सफलता के लिए गहन विचार विमर्श के उपरांत सभी राज्य पदाधिकारियों, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों को कार्यभार सौंपा गया है। पंजाब के कोने-कोने से अग्रवाल/वैश्य समाज की संस्था में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अलग-अलग व्हाट्स ग्रुप भी बनाए जा चुके हैं। इस अवसर पर सिंचाई विभाग पंजाब के एसई राजीव गोयल, हीरामणि अग्रवाल गुरदासपुर, सुमेर गर्ग सुनाम, रवि गर्ग मुक्तसर, सुनील बांसल, तेजिंद्र बांसल बब्बू, विपन जैन लुधियाना, कृष्णामूर्ति गर्ग एडवोकेट, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 4