Homeपंजाब

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश में घनश्याम कांसल बने सुनाम के चेयरमैन : हरकेश मित्तल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश में घनश्याम कांसल बने सुनाम के चेयरमैन : हरकेश मित्तल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश में घनश्याम कांसल बने सुनाम के चेयरमैन : हरकेश मित्तल  डबवाली : (रवि वर्मा ब्यूरो) : अंतर्राष्

विधायक कोटली व चेयरमैन सोनी ने बांटे गांवों के विकास के चेक
लुधियाना में भाजपा और यूथ कांग्रेस में झड़प :
मथुरा-बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो की मौत :

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश में घनश्याम कांसल बने सुनाम के चेयरमैन : हरकेश मित्तल 

डबवाली : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश की एहम मीटिंग में हरकेश मित्तल लुधियाना महामंत्री ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की 25 करोड़ अग्रवाल/वैश्य समाज की प्रतिनिधि संस्था अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में की गई नियुक्तियों में संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम कांसल सुनाम को चेयरमैन, विपिन जैन लुधियाना को वरिष्ठ वाइस चेयरमैन एवं नगर कौंसिल संगत के चेयरमैन सुशील बांसल गोल्डी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। संस्थापक मंडल में फिरोजपुर छावनी से सुरेंद्र अग्रवाल को शामिल किया गया। सामाजिक गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने एवं रक्तदान प्रचार प्रसार में अहम भूमिका अदा करने वाले एवं स्वयं 82 बार रक्तदान कर चुके मुकेश गोयल बठिंडा को रक्तदान विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि डा. संजीव गोयल फरीदकोट वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, सौरभ गर्ग डबवाली कार्यकारी अध्यक्ष, हरकेश मित्तल लुधियाना महामंत्री, रुपिंद्र गोयल किलियांवाली कोषाध्यक्ष, सुमेर गर्ग सुनाम प्रवक्ता, राजपुरा से विधायक नीना मित्तल महिला विंग अध्यक्ष एवं सुमित कुमार गर्ग श्री मुक्तसर साहिब युवा विंग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। सिंगला ने बताया कि शांत कुमार गुप्ता जालंधर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जोकि दोआबा क्षेत्र के जिला नवांशहर, कपूरथला, जालंधर एवं होशियारपुर में संगठन का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध लेखक सुरेश कुमार गोयल अमृतसर कार्यकारी अध्यक्ष, माझा क्षेत्र के जिला तरनतारन, पठानकोट, अमृतसर व गुरदासपुर में संगठन का कार्य करेंगे। 
उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श उपरांत जिलों के प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया भी आरंभ की जा चुकी है जिसके अंतर्गत 13 जिलों के जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। संगठन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज के 367 घटकों के महानुभावों से सदस्यता फार्म भरवा कर संस्था में शामिल किया जा रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0