HomeकोरोनावायरसTravel

सात महीने बाद खुले स्कूल :

509 सरकारी स्कूलों में से 115 स्कूलों में आए 2678 छात्र

सात महीने बाद खुले स्कूल :

सात महीने बाद खुले स्कूल : सरकारी स्कूलों में 10 प्रतिशत तो प्राइवेट स्कूलों में 35 प्रतिशत तक बच्चे रहे उपस्थित 509 सरकारी स्कूलों में से 115 स्क

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से जान गई
ब्रदर सेवा दल की तरफ से गगन के टीले के लिए बस रवाना : नितिन भंडारी
9 दिनों में 175 मौतें, इनमें से 45 साल से कम के 17

सात महीने बाद खुले स्कूल : सरकारी स्कूलों में 10 प्रतिशत तो प्राइवेट स्कूलों में 35 प्रतिशत तक बच्चे रहे उपस्थित

509 सरकारी स्कूलों में से 115 स्कूलों में आए 2678 छात्र

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सरकारी सीसे स्कूल जवाहर नगर

कोरोना की वजह से पिछले सात महीने से बंद स्कूल सोमवार को खुले। स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स पहुंचने पर रौनक जरूर लौटी लेकिन गाइडलाइन को पूरी तरह से फाॅलो नहीं किया गया। स्टूडेंट्स ने तो लापरवाही दिखाई ही साथ में स्कूलों ने गाइडलाइन फाॅलो करने की ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। स्टूडेंट्स, कर्मचारी, शिक्षक सभी ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में प्रवेश जरूर किया। लेकिन क्लास रूम में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं।

सरकारी स्कूलों में करीब 10 तो प्राइवेट स्कूलों में 35 फीसदी तक बच्चे हाजिर हुए। जिले में 509 सरकारी स्कूल हैं। जिनमें कुल 80071 बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार को 115 स्कूलों ने ही डीईओ ऑफिस को बताया कि 2678 बच्चे हाजिर रहे। बता दें कि स्कूलों में बच्चों को बुलाने से पहले स्व: घोषणा पत्र भरवाया गया था। जिसमें बच्चों की तबियत खराब होने पर पेरेंट्स की जिम्मेदारी होने का जिक्र किया गया था जिसे देख कर बच्चों के पेरेंट्स के मन में शंकाएं बढ़ गई तथा उन्होंने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा।

एक कमरे में 26 बच्चे, सफाई भी आधी अधूरी

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर में 9वीं से 12वीं तक 800 स्टूडेंट्स हैं जिसमें से 60 बच्चे ही उपस्थित रहे। मैदान में सफाई की व्यवस्था न के बराबर ही रही। वहीं एक कमरे में 26 के करीब बच्चों को बिठा कर पढ़ाया जा रहा था। वहीं, प्रिंसिपल अराधना नंदा ने कहा कि सफाई कर्मी की कमी है। धीरे-धीरे सफाई करवाई जा रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल में एंट्री

न्यू पंजाब पब्लिक सीसे स्कूल

हंबड़ा रोड स्थित न्यू पंजाब पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं से लेकर 12वीं तक के करीब 150 स्टूडेंट्स हैं जिसमें से 35 फीसदी तक स्टूडेंट्स ने हाजिरी लगाई। एंट्रेस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और टेंपरेचर भी जांचा गया। स्कूल प्रिंसिपल एमएल सेठी ने बताया कि गाइडलाइन को फाॅलो किया जा रहा है।

2500 में से 130 ने ही लगाई हाजिरी

पीएयू स्थित स्मार्ट स्कूल में 2500 के करीब 9वीं से 12वीं तक स्टूडेंट्स हैं। जिसमें से 130 बच्चों ने ही हाजिरी भरी। बच्चों के एंटर होने से पहले टेंपरेचर चेक किया गया और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए पढ़ाई करवाई गई। प्रिंसिपल संजीव थापर ने बताया कि सुबह के समय 20 बच्चे ही 9वीं व 10वीं कक्षा के आए थे। जबकि दूसरी शिफ्ट में 11वीं व 12वीं के 110 बच्चे हाजिर रहे।

9 बजे आए स्टूडेंट्स, 10.15 बजे तैयारियां

शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर सरकारी गर्ल्स स्कूल भारत नगर में कक्षाएं बाहर बरामदे में लगाई गई। सुबह 9 बजे स्कूल खुला लेकिन सुरक्षा के तौर पर सवा 10 बजे सेनेटाइजर वाले स्टैंड खोल कर क्लासों के बाहर लगाए गए। देर से सुरक्षा प्रबंध के बारे में प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने कहा कि निगेटिव सवाल छोड़ें, बाकि स्कूलों का हाल देखें।

न सोशल डिस्टेंस, न लगाए मास्क

हैबोवाल के 22 फुटी रोड स्थित रंजीत माॅडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टूडेंट्स बिना सोशल डिस्टेंस और बिना मास्क के बैठे पढ़ाई कर रहे थे। एक कमरे में 8 स्टूडेंट्स वो भी बिना सोशल डिस्टेंस के बैठे दिखे। इसके अलावा सेनेटाइजर का कहीं भी इंतजाम नहीं था। प्रिंसिपल बलवीर कौर का तर्क था कि सेनेटाइजर बच्चे अपना साथ लाए हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0