35 लाख की लागत से डाला गया लंगर हॉल का लेंटर लुधियाना : 22 अक्टूबर : (पी9 ब्यूरो) : मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी और दुर्गा माता
35 लाख की लागत से डाला गया लंगर हॉल का लेंटर
लुधियाना : 22 अक्टूबर : (पी9 ब्यूरो) :


मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी और दुर्गा माता धरोर रोड नंदपुर साहनेवाल जो 6 महीने से निर्माणाधीन था। जिसकी पहली मंजिल का लेंटर गुरु महाराज भगत संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बड़ी श्रद्धा के साथ डाला गया। जिसमें नंदपुर साहनेवाल की संगत एवं देश-विदेश में बैठी संगतों द्वारा अपना पूरा समर्थन दिया गया। मंदिर का पहला भंडारा सन 1996 में भगत तरसेम लाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में मनाया गया था। मंदिर में मूर्ति स्थापना भगत संजीव कुमार जी द्वारा की गई थी। साथ ही उन्होंने कहा सत्संग हॉल का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। यह सब कार्य भगत तरसेम लाल जी महाराज घुमार मंडी लुधियाना वालो की अपार कृपा से हो रहा है। इस मौके पर नरेश कुमार, किशन कुमार, रमेश भाटिया, टिंकू, राजू, रवि, राजदीप भाटिया, पवन कुमार, संदीप सोनी, घनशाम दास अशोक कुमार कृपाल सिंह सोनू शीलू कमल बॉबी मोनू सनी जतिन गोलू जसवंत रमन विशाल गोरा सचिन, ज्योति, युगेश साई, राकेश, राकेश कोचर, मनी, कमल, गग्गी, संदीप, गियान, विक्की, दीपा आदि मौजूद रहे।

COMMENTS