Homeपंजाब

3 किलो हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी गिरफ्तार

3 किलो हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी गिरफ्तार

लुधियाना में नशा तस्करों का पर्दाफाश : 3 किलो हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी गिरफ्तार, 38 लाख की ड्रग मनी भी बरामद थाना जोधा पुलिस तीनों को हिरासत

कोरोना की आड़ में किसानी अन्दोलन को ख़त्म करना चाहती केन्द्र सरकार : अतुल कपूर
खन्ना पुलिस ने 11 पिस्तौल व 25 मैगजीन के साथ युवक को किया गिरफ्तार
दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने लड़की से की बदतमीजी

लुधियाना में नशा तस्करों का पर्दाफाश : 3 किलो हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी गिरफ्तार, 38 लाख की ड्रग मनी भी बरामद

थाना जोधा पुलिस तीनों को हिरासत में ले लेकर पूछताछ के लिए सीआईए जगरांव लेकर गई है

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

नशा तस्करों और उनके घर से बरामद हुई हेरोइन के साथ पुलिस जवान।

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव खंडूर में नशा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। थाना जोधा पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 38 लाख रुपए और 3 किलो हेरोइन बरामद हुई। थाना जोधा पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सीआईए जगरांव लेकर गई। आरोपियों में एक व्यक्ति, उसकी बहन और पत्नी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, गांव खंडूर में सोमवार को किसी महिला की मौत हो गई थी। महिलाएं शोक व्यक्त करने के बाद लौट रहीं थीं। इस दौरान एक्टिवा सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। एक्टिवा आरोपी चला रहा था और पीछे उसकी पत्नी बैठी थी। आगे एक बैग रखा था। हादसे में महिला की टांग टूट गई। हंगामा होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इतने में आरोपी की बहन भी पहुंच गई।
गांव के पंच जसवीर सिंह ने बताया कि बहन ने अपने भाई को पीटना शुरू कर दिया और फिर अचानक बैग उठाकर साथ ले जाने लगी, लेकिन लोगों ने उससे वह बैग छीन लिया। चेक करने पर उसमें 25 लाख रुपए मिले तो इसकी सूचना तुरंत सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू को दी गई। उन्होंने एसएसपी ग्रामीण बलविंदर सिंह को कार्रवाई करने के लिए भेजा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के घर की तलाशी ली।
तलाशी में घर से 3 किलो हेरोइन और 13 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला है तीनों आरोपी गांव के बाहर सुनसान जगह पर बने किराए के घर में रहते हैं। यह घर जांगपुर निवासी गुरजीत सिंह का है, जो आरएमपी डॉक्टर है। पुलिस उसे भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0