Homeपंजाब

24 घण्टे में 412 संक्रमित, 11 मौतें, एक घंटे में आ रहे 17 केस

हम जिम्मेदार बनें तो ही घटेगी कोरोना की रफ्तार

24 घण्टे में 412 संक्रमित, 11 मौतें, एक घंटे में आ रहे 17 केस

कोरोना अपडेट : 24 घण्टे में 412 संक्रमित, 11 मौतें, एक घंटे में आ रहे 17 केस, हर 2 घंटे में दम तोड़ रहा 1 मरीज हम जिम्मेदार बनें तो ही घटेगी कोरोन

राम महोत्सव द्वारा गरीब विधवा औरतो राशन वितरण : अशोक शर्मा
एएसआई ने दूसरे एएसआई को गोली मार हुआ मोके से फरार
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

कोरोना अपडेट : 24 घण्टे में 412 संक्रमित, 11 मौतें, एक घंटे में आ रहे 17 केस, हर 2 घंटे में दम तोड़ रहा 1 मरीज

हम जिम्मेदार बनें तो ही घटेगी कोरोना की रफ्तार : जनवरी में 0.12% थी संक्रमण दर, अब 1.13% तक पहुंची

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, आम लोग भी कोरोना को गंभीरता से न लेकर लगातार लापरवाही दिखा रहे हैं। जनवरी के पहले दिन में लुधियाना में एक दिन की संक्रमण दर 0.12% थी, उस समय 36 केस आए थे, जिनमें लुधियाना के 27 संक्रमित थे। वहीं, अब एक दिन की संक्रमण दर 1.13% पहुंच चुकी है। 19 सितंबर को जिले में 413 संक्रमित पाए गए थे। इनमें से लुधियाना के 347 थे।
वहीं, 2021 में पहली बार आंकड़ा 400 पार गया है। मंगलवार को 412 केस आए, जिनमें से 364 मरीज लुधियाना, 48 बाहरी जिलों-राज्यों से हैं। यही नहीं, 11 मरीजों की मौत भी हुई। इनमें भी 4 मरीज लुधियाना से संबंधित हैं। एक दिन में मौत की दर भी 0.28% से बढ़ कर 0.66% हो चुकी है।
लुधियाना में एक्टिव केस 2299 हैं। इनमें से भी लुधियाना के 2161 हैं। एक्टिव केस भी 6.3 फीसदी पहुंच गए। ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा हैं। ऐसे में साफ है कि कोरोना का रौद्र रूप बढ़ रहा है। लुधियाना के अब तक 31430 मरीज पॉजिटिव हैं। इनमें से 28174 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1095 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों में 1480 होम क्वारेंटाइन हैं।
1600 में से 481 बेड भरे, अब भी न समझे तो इलाज में भी होगी परेशानी

लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर कराएं, डॉक्टर से संपर्क करें

कोविड केसों की गंभीरता को इस तरह से समझिए कि इस साल पहली जनवरी को लुधियाना, बाहरी जिलों-राज्यों के मिलाकर 92 मरीज दाखिल थे। वहीं, अब ये आंकड़ा 452 हो गया है। जिले में अब सरकारी-निजी अस्पतालों में बेडों की संख्या भी 1600 है।
सरकारी में 200 और निजी अस्पतालों में 1400 बेड हैं। इनमें 481 मरीज दाखिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ के मुताबिक बेडों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, लेकिन लापरवाही से केस बढ़ सकते हैं। अगर इसी दर से संक्रमण बढ़ता गया तो हमें और भी स्टाफ तैनात करना होगा। ऐसे में आम लोगों को इसकी गंभीरता को समझते हुए किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में संपर्क कर अपनी टेस्टिंग जरूर करवानी चाहिए।

9 अध्यापक, 3 विद्यार्थी, 1 कॉलेज स्टाफ चपेट में

वहीं, स्कूलों में स्टूडेंट्स और टीचर्स के पॉजिटिव आने का आंकड़ा नहीं थम रहा। मंगलवार को भी 9 अध्यापक पॉजिटिव मिले। इनमें 4 अध्यापक तो सरकारी स्कूलों से जुड़े हैं। इसके अलावा 3 स्टूडेंट्स और एक कॉलेज स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। अध्यापकों में सरकारी हाई स्कूल रुमी, भैणी साहिब, मुंडियां कलां, राजेवाल, डीपीएस, अॉक्सफोर्ड स्कूल हांस कलां, द्वारका स्कूल रायकोट और बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर से 1-1 अध्यापक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
3 स्टूडेंट्स बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर से संबंधित हैं। पीएयू से एक स्टाफ सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके अलावा पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 61, ओपीडी के 59, फ्लू कॉर्नर से 154, पुलिस के 2 मुलाजिम, 2 सेहत कर्मी, 3 कैदी, 3 इंटर स्टेट ट्रैवलर पॉजिटिव मिले।

5414 ने लगवाई वैक्सीन, 5106 सैंपल लिए

मंगलवार को 5414 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 1756 बुजुर्ग, 45-60 साल के 1282 लोग, 395 सेहत कर्मियों और 1570 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 5106 सैंपल्स लिए गए। अब तक 755127 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। इनमें से 718486 निगेटिव हैं।
215 की रिपोर्ट आना बाकी है। मंगलवार को लुधियाना के 4 मरीजों की मौत हुई। इनमें मोती नगर से पुरुष (62), शतबगढ़ से पुरुष (34), मलकपुर से पुरुष (36) और रेलवे कॉलोनी से महिला(68) की मौत हुई। इनमें तीन मरीज शुगर से पीड़ित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0