ब्रदर सेवा दल की तरफ से टोनी बक्शी की अध्यक्षता में 18वी मासिक बस यात्रा माँ चिन्तपूर्णी एवं ज्वालाजी के लिए रवाना : अतुल कपूर विशाल मदान चेयरमैन
ब्रदर सेवा दल की तरफ से टोनी बक्शी की अध्यक्षता में 18वी मासिक बस यात्रा माँ चिन्तपूर्णी एवं ज्वालाजी के लिए रवाना : अतुल कपूर
विशाल मदान चेयरमैन शिव सेना शिरोमणि ने नारियल रस्म कर माँ के जयकारो के साथ बस रवाना की
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)

ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर तथा ब्रदर सेवा दल के वाइस प्रधान टोनी बक्शीऔर पत्नी रजनी बक्शी की देख रेख में 18वी मासिक बस यात्रा माँ चिंतपूर्णी दरबार एवं ज्वालाजी दर्शनों के लिए रवाना की गई। इस मौके संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। सारे रस्ते भगत माँ की भेटे गाते हुए आनन्द लेते हुए माँ छिन्मस्तिका धाम पहुंचे। ब्रदर सेवा दल की तरफ से संगत के खाने पीने के लिए लंगर का ख़ास प्रबंध किया गया था। विशाल मदान चेयरमैन शिवसेना शिरोमणि ने नारियल रस्म कर माँ के जयकारो के साथ बस को रवाना किया।सारे रास्ते माँ का गुणगान करते हुए संगतो को निहाल किया गया। उनके साथ अतुल कपूर, बॉबी सहगल, अमित मेहता, विशाल मदान चेयरमैन शिवसेना शिरोमणि, टोनी बक्शी व् उनकी पत्नी रजनी बक्शी तथा सारी संगत माँ के जैकारे लगाते हुए माँ छिन्मस्तिका धाम हिमाचल की तरफ रवाना हुए।

COMMENTS