17वी रामलीला एवं दशहरा महोत्सव धूमधाम से सम्पन : बी के वर्मा हेमराज अग्रवाल, महेश इन्द्र ग्रेवाल, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू रहे विशेष मुख
17वी रामलीला एवं दशहरा महोत्सव धूमधाम से सम्पन : बी के वर्मा
हेमराज अग्रवाल, महेश इन्द्र ग्रेवाल, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू रहे विशेष मुख्य अतिथि
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :







एकता रामलीला दशहरा कमेटी हैबोवाल की तरफ से 17वा दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मोके पर प्रधान बाल किशन वर्मा ने आये हुए सभी गणमान्यों का जोश से स्वागत किया। सरपरस्त कांति महंत, चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस, उप चेयरमैन राकेश भाटिया, उप प्रधान जतिन शर्मा, जनरल सेक्टरी जगदीश, कैशियर कुलदीप सिंह गोल्डी, सरविंदर सिंह (गंजा साउंड), रणधीर सिंह कार्यकारणी मेंबर, प. संदीप कार्यकारणी मेंबर के सहयोग से दशहरा महोत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि हेमराज अग्रवाल, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू भाजपा कार्यकारणी सदस्य पंजाब, अजित सिंह मक्क्ड़ सीनियर लीडर शिरोमणि अकाली दल, रणजीत सिंह आई टी ओ, अरविन्द टिल्लू स्टेज सेक्ट्री बाला जी मंदिर, मेडम मुक्ति लाम्बा, मधु वर्मा वार्ड प्रधान महिला विंग, राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान अशोक शर्मा, सलेम टाबरी मंडल प्रधान सुनील मेहता, महिंदर पाल सीनियर लीडर, लक्की चोपड़ा, केवल सिंह, पार्षद पति रोहित सिक्का, राजिंदर कपूर विशेष रूप से हाजिर हुए।



पूर्व मंत्री महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने अपने करकमलो से सभी कलाकारो एवं आये हुए गणमान्यों को शिल्डे देकर सन्मानित किया। प्रधान बाल किशन वर्मा, चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस, वाईस प्रधान जतिन शर्मा ने आये हुए सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया।







COMMENTS