15 अक्टूबर को होने वाले राम लीला एवं दशहरा महोत्सव का गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण : बाल किशन वर्मा लुधियाना : (पी9
15 अक्टूबर को होने वाले राम लीला एवं दशहरा महोत्सव का गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण : बाल किशन वर्मा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


एकता रामलीला दशहरा कमेटी के प्रधान बाल किशन वर्मा ने बताया की हर वर्ष की तरह इस साल भी दशहरा महोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस एवं प्रधान बाल किशन ने बताया की संस्था की तरफ से हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता ये पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस संबध में शहर के सभी धार्मिक एवं समाजिक गणमान्यो को एक साथ एक प्लेट फोम पर एकतित्र हो मनाने के लिए निमंत्रण दिए जारहे है। इसी कड़ी में प्रधान बाल किशन वर्मा एवं वाईस प्रधान जतिन शर्मा ने राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान अशोक शर्मा एवं गणेश महोत्सव 22फ़ीट रोड के प्रधान हैप्पी गुलाटी तथा लक्की जैन दशहरा पर्व एक साथ मनाने को निमंत्रण दिया।
उप प्रधान जतिन शर्मा ने बताया एकता रामलीला दशहरा कमेटी तरफ से 17वा राम लीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को हर साल की तरह बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 15 अक्टूबर को मनाये जाने वाले इस त्योहार में गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिए जारहे है। उन्होंने बताया कि रावण दहन शाम साढ़े पांच बजे रीती रिवाज के अनुसार कोविड नियमो को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि कोविड नियमो को ध्यान में रखते हुए सभी मास्क लगाकर आवे अथवा उचित दुरी का ध्यान रखे। आप सभी सादर आमंत्रित है।

COMMENTS