14जनवरी से आरंभ हो रहे 11श्री सामूहिक रामायण पाठ का हरकेश मित्तल को दिया निमंत्रण पत्र लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : विश्व रक्षक सेवा दल
14जनवरी से आरंभ हो रहे 11श्री सामूहिक रामायण पाठ का हरकेश मित्तल को दिया निमंत्रण पत्र
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

विश्व रक्षक सेवा दल की तरफ से 11 सामूहिक श्री रामायण पाठ यज्ञ का आयोजन 14 जनवरी से श्री दुर्गा माता मंदिर भाई रणधीर सिंह नगर में किया जा रहा है। जिसको लेकर शहर की सभी राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। इस कड़ी के उपलक्ष्य में जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के हरकेश मित्तल को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस मौके मुख्य सेवादार रविंद्र कौशिक (हैप्पी) ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक रामायण पाठ को लेकर 12जनवरी को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बीआरएस नगर से दोपहर 2बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी। 14जनवरी को प्रात: 10बजे श्री दुर्गा माता मंदिर में सामूहिक रामायण पाठ आरंभ होंगे। 15जनवरी को सामूहिक रामायण पाठ के भोग डाले जाएंगे। सुबह 10.30 बजे सुंदर काण्ड का पाठ व प्रात:11.30 बजे से रोहित शर्मा एंड पार्टी द्वारा प्रभु का गुणगान किया जाएगा। पाठ उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सामूहिक रामायण पाठ में प्राचीन हस्त लिखित श्री रामायण के दर्शन करने का सौभाग्य भी भक्तो को प्राप्त होगा। इस अवसर सुखदेव कौशिक, गुनिश कपूर, अशोक मल्होत्रा, सुमित शर्मा, बॉबी कासल आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS