HomeHeath

हैबोवाल में 25 साल पुराना कूड़े का डम्प उठाने के बाद किया पौधरोपण

हैबोवाल में 25 साल पुराना कूड़े का डम्प उठाने के बाद किया पौधरोपण

विधायक बग्गा तथा निगम कमिश्नर की तरफ से हैबोवाल में 25 साल पुराना कूड़े का डम्प उठाने के बाद किया पौधरोपण  हल्का उत्तरी के लोगो ने विधायक बग्गा एव

सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर
100 करोड़ टीकाकरण के लिए पीएम मोदी को किया गया सम्मानित
यूपी विधानसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान

विधायक बग्गा तथा निगम कमिश्नर की तरफ से हैबोवाल में 25 साल पुराना कूड़े का डम्प उठाने के बाद किया पौधरोपण 

हल्का उत्तरी के लोगो ने विधायक बग्गा एवं निगम कमिश्नर का किया धन्यवाद 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

लुधियाना हल्का उत्तरी विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा तथा नगर निगम कमिश्नर डॉक्टर शेना अग्रवाल की तरफ से हैबोवाल कला में पौधरोपण की शुरुवात की। पिछले दिनी करीब 25 साल पुराने कूड़े के डम्प को यहाँ से हटवाया गया था आज वहा पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा के कहने पर पौधे लगाने की शुरुवात की गई। 

यहाँ ये वर्णनयोग है कि बीते दिनी विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की कोशिश तथा निगम कमिश्नर डॉक्टर शेना अग्रवाल की सरपरस्ती वाली निगम टीम के सहयोग से हैबोवाल एंट्री प्वाइट पर लार्ड महावीर कॉलेज के साथ 25 साल पुराना लगा कूड़े का डम्प हटवाया गया था। कॉलेज विद्यार्थियों, इलाका निवासियों तथा वहा से गुजरने वाले 5 – 6 वार्डो के के राहगीरों ने विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा तथा निगम कमिश्नर  डॉक्टर शेना अग्रवाल का पिछले लम्बे समय से लंबित कार्य को सिरे चढ़ाने पर तारीफ़ करते हुए धन्यवाद किया। इलाका निवासियों का कहना है की विधायक बग्गा तथा निगम टीम ने उनको नर्क भरी जिंदगी से निजात दिलाई है। 

इस मोके पर विधायक बग्गा तथा निगम कमिश्नर ने सांझे तौर पर लुधियाना वासियो को कुदरत की सब से अनमोल वस्तुए पानी, हवा तथा धरती की शुद्धता और साभ संभाल का न्योता दिया है। उन्होंने कहा यदि ये कुदरती साधन सेहतमंद रहेंगे तो मनुष्य बिमारी रहित जीवन बसर कर सकता है। 

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मनुष्य ने इस कदर हवा और धरती पर पर्दूषण फैला दिया है की हर रोज नई बीमारिया मनुष्य तथा जिव जन्तुओ को अपनी पकड़ में ले रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों की नाड  को जला कर हम धरती की पौष्टिकता को खतम कर रहे है। 

विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगो को साफ़ सुथरा हरा भरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनवद्ध है। जिसके तहत कूड़े के डम्प की जगह छावदार वृक्ष तथा सुन्दर फूलो वाले पौधो से सजाया जायेगा। 

इस मोके पर पार्षद जय प्रकाश, रॉकी भाटिया, अनिल शर्मा, अमन बग्गा खुराना, गौरव बग्गा खुराना। लकी सूद, जे के डावर, चेतन धीर, रोहित गुप्ता, राजन सिंगला, रमन अग्रवाल, सुरिंदर मल्होत्रा, सतीश नारंग, गुरवीर गोलू , बॉबी शर्मा,दशमेश सिंह, सनी सप्रा, राजीव सगड़, मानव मोबित, रोहित डंग, मनिदर सिंह आदि मौजूद रहे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0