विधायक बग्गा ने हैबोवाल एंट्री प्वाइंट से 25 साल पुराना कूड़े का डम्प हटवा हल्का उत्तरी की जनता को दो बड़ी राहत निगम कमिश्नर ने छुट्टी वाले दिन भ
विधायक बग्गा ने हैबोवाल एंट्री प्वाइंट से 25 साल पुराना कूड़े का डम्प हटवा हल्का उत्तरी की जनता को दो बड़ी राहत
निगम कमिश्नर ने छुट्टी वाले दिन भेजी टीम, विपक्षी दल की पार्षद राशि अग्रवाल ने शोशल मीडिया पर विधायक बग्गा के कार्य की कि तारीफ़
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

हल्का उत्तरी को स्वर्ग सा सुन्दर और क्षेत्रवासियो को वर्षो पुरानी समस्याओं का निवारण करने के वादों को पूरा करने हेतु विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा हलके के लोगो पास जाकर उनकी समस्याओ को सुलझा रहे है। शनिवार को बारिश एवं खराब मौसम की परवाह किये बिना विधायक बग्गा खुद सड़को पर दिखाई दिए।
नगर निगम की हेल्थ अधिकारियों की टीम को साथ लेकर विद्यायक बग्गा ने हैबोवाल के एंट्री पॉइन्ट पर करीब 25 साल पुराने कूड़े के डम्प को हटवाकर लोगो को बड़ी राहत दी है। यहाँ ये बात वर्णनयोग है कि इस पूरी कार्रवाई दौरान विधायक बग्गा वहां मौजूद रहे तथा अपने सामने कूड़े के डम्प वाली जगह को कूड़ा मुक्त करवा खाली करवाया।
हैबोवाल के एंट्री पॉइन्ट पर इस कूड़े के डम्प के कारण इलाका निवासी पिछले कई दशकों से परेशान थे कई बार निगम को शिकायते करने पर भी इस का कोई हल नहीं हुआ। आप की सरकार बनने पर विधायक बग्गा ने अपने हलके को हेवन जैसा (स्वर्ग) बनाने का जो वादा किया था वो पूरा होता दिखाई दे रहा है। विधायक बग्गा की इस कार्यप्रणाली को देख राहगीरों ने भी विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की तारीफ़ की। यहाँ तक की इलाका विपक्षी पार्टी पार्षद राशि अग्रवाल ने भी विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की शोशल मीडिया पर खुल कर तारीफ़ की। राशि अग्रवाल ने कहा आप सरकार बनने के बाद हाउस की पहली मीटिंग में उन्होंने इस कूड़े के डम्प का मुद्दा उठाया था जिसपर विधायक बग्गा ने वायदा किया था की कूड़े के डम्प को जल्द हटवा दिया जाएगा। आज उन्होंने ये कूड़े के डम्प को हटवाकर इलाका निवासियों को बड़ी राहत दी है।
विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने बताया हल्का निवासियों की लम्बे समय से चली आरही मांग कि लार्ड महावीर कॉलेज के पास लगे कूड़े के डम्प को यहाँ से हटवाया जाये। इस डम्प के कॉलेज होने के साथ साथ हैबोवाल का एंट्री पॉइंट भी है। कूड़े के डम्प के कारण लोगो का निकलना दूभर हुआ पड़ा था। इस कारण यहाँ जाम भी लगा रहता था। उन्होंने बताया कि यहाँ आठ वार्डो का कूड़ा इकठ्ठा होता था जिस कारण अक्सर जाम लगा रहता था। उन्होंने कहा मॉनसून की शुरुवात होने वाली है उन्होंने निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल से मीटिंग कर इस डम्प को यहाँ से हटवाने के लिए कहा तो उन्होंने शनिवार को छुट्टी वाले दिन टीम भेजकर लोगो को वर्षो पुरानी समस्य से छुटकारा दिलवाया। उन्होंने कहा इस जगह पर पौधरोपण किया जायेगा ताकि लोगो को स्वच्छ हवा मिल सके तथा वातावरण शुद्ध बन सके।
समाज सेवक जे के डावर ने विधायक बग्गा के इस कार्य की सराहना की तथा कहा की कॉलेज स्टूडेंट्स तथा हॉस्टल में रहने वालो के साथ साथ राहगीरों को राहत की सास मिली है। उन्होंने कहा करीब पिछले पचीस सालो से पिछली सरकारों से डम्प हटाने की मांग की जा रही थी परन्तु आप सरकार आने के बाद ही हैबोवाल के एंट्री पॉइंट एवं हैबोवाल के लोगो को इस नर्क से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा के प्रयासो से ही मुक्ति मिल पाई है।

COMMENTS