HomeHeath

हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों का एलान, नहीं करेंगे निगम का काम

हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों का एलान, नहीं करेंगे निगम का काम

हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों का एलान, नहीं करेंगे निगम का काम लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : नगर निगम ने शहर में प्रीमिक्स से बनने वाली सड़कों के

ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ की हड़ताल सात नवंबर तक जारी
पंजाब सरकार इन्वेस्ट पंजाब का झूठा और बेबुनियाद भ्रम पैदा कर रही

हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों का एलान, नहीं करेंगे निगम का काम

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

नगर निगम ने शहर में प्रीमिक्स से बनने वाली सड़कों के करीब 100 करोड़ रुपये के टेंडर और वर्क आर्डर जारी किए हैं। बरसात का सीजन खत्म होते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होना है। इस बीच हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों ने नगर निगम के साथ काम न करने का ऐलान कर दिया है। हाट मिक्स प्लांट वेलफेयर सोसायटी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अफसर कमीशन लेकर आनलाइन बोली में टेंडर हासिल करने वाले कांट्रैक्टरों के कांट्रैक्ट रद कर अपने चहेतों को अलाट कर देते हैं। सोसायटी के प्रधान विनोद जैन ने इस दौरान कहा कि अफसर कांग्रेस के बड़े नेताओं की शह पर यह सब कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निगम ने करीब 100 करोड़ रुपये के टेंडर व वर्क आर्डर जारी किए हैं। इनमें भी अधिकारियों ने आनलाइन बोली में टेंडर हासिल करने वाले कांट्रैक्टरों को टेंडर अलाट नहीं किया। कांट्रैक्टर नियमों के तहत टेंडर भर रहे हैं और अधिकारी नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। इसलिए सोसायटी ने फैसला किया है कि वह निगम के साथ तब तक काम नहीं करेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है। कांट्रैक्टरों ने आरोप लगाया कि निगम समय पर पेमेंट भी नहीं कर रहा है। साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। अधिकारियों को कमिशन न दें तो वह उनकी पेमेंट रोक देते हैं।

उधर, इन आरोपों पर सख्त रवैया अपनाते हुए मेयर बलकार सिंह संधू का कहना है कि कांट्रैक्टर मिलकर पूलिग कर रहे हैं जिससे निगम को नुकसान है। कांट्रैक्टर पहले 12 से 16 फीसद कम पर काम करते थे लेकिन इस बार सभी ने पूलिग की और सिर्फ एक फीसद पर टेंडर भरे हैं। एफएंडसीसी पहले ही फैसला कर चुकी है कि कम से कम चार फीसद पर टेंडर भरना जरूरी है। एक फीसद वालों का टेंडर रद किया जा रहा है। कुछ लोग शहर में विकास कार्य नहीं होने देना चाहते हैं ताकि विधानसभा चुनाव में सरकार को बदनाम किया जा सके। अगर कांट्रैक्टरों ने अड़ियल रुख दिखाया तो निगम प्रीमिक्स के बजाय सीमेंट से सड़कें बनाएगा। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों से बैठक की जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1