पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई : हाई प्रोफाइल ड्रग केस में आईपीएस परमराज सिंह उमरानंगल समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, गुरदीप सिंह राणो है मुख्य आरो
पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई : हाई प्रोफाइल ड्रग केस में आईपीएस परमराज सिंह उमरानंगल समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, गुरदीप सिंह राणो है मुख्य आरोपी
साल 2020 में लुधियाना जिले के खन्ना में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई थी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


पंजाब के बहुचर्चित और हाई प्रोफाइल ड्रग केस में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में आईपीएस परमराज सिंह उमरानंगल (उस समय के लुधियाना रेंज के डीआईजी), आईआरबी पठानकोट में तैनात असिस्टेंट कमांडेट वरिंदर जीत सिंह थिंड, फरीदकोट में तैनात SP (डिटेक्टिव) सेवा सिंह मल्ली, एसपी परमिंदर सिंह बाठ व डीएसपी (डिटेक्टिव) करण शेर सिंह शामिल हैं। उमरानंगल पहले से ही बेअदबी के मामले में सस्पेंड चल रहे हैं।
साल 2020 में लुधियाना जिले के खन्ना में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणो है, जिसे खन्ना के पायल इलाके से पकड़ा गया था। इसके खिलाफ मोहाली में एनडीएसपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज है। वहीं सस्पेंड किए गए अधिकारियों पर राणो की मदद करने और उसे वीआईपी सुरक्षा और गाड़ियां उपलब्ध करवााने के आरोपी हैं। बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह राणो का पंजाब पुलिस में बड़ा नेटवर्क रहा है।
मामले की जांच एसटीएफ कर रही है और अब तक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ चुके हैं। खासकर गुरदीप सिंह राणो के फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने पर जो सच सामने आए, उससे एसटीएफ भी हैरान रही गई थी। एसटीएफ ने एसपी रैंक के अधिकारी से भी पूछताछ की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खन्ना पुलिस के कई मौजूदा और पूर्व पुलिस अधिकारी इन दिनों एसटीएफ के रडार पर हैं। जिनसे किसी भी वक्त केस से संबंधी पूछताछ की जा सकती है।

COMMENTS