Homeपंजाब

हाईकोर्ट लेकर जाएंगे नामांकन रद करने का मामला

हाईकोर्ट लेकर जाएंगे नामांकन रद करने का मामला

'हाईकोर्ट लेकर जाएंगे नामांकन रद करने का मामला', गिद्दड़बाहा उपचुनाव में होगी जमानत जब्त, सुखबीर बादल का बड़ा हमला  श्री मुक्तसर साहिब : (रवि वर्म

यमुनानगर में कलयुगी मामा बना हैवान :
सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक डायवर्ट :
किसानों के मुद्दे पर पंजाब भाजपा में बढ़ी तकरार

‘हाईकोर्ट लेकर जाएंगे नामांकन रद करने का मामला’, गिद्दड़बाहा उपचुनाव में होगी जमानत जब्त, सुखबीर बादल का बड़ा हमला 

श्री मुक्तसर साहिब : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा उपचुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए जाने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में पहली बार देखने को मिला है कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद भी नामांकन रद कर दिए गए हैं। अधिकारियों को भी साथ में कोर्ट में घसीटा जाएगा। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में पहली बार देखने को मिला है कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद भी नामांकन रद कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के नामांकन डीसी मुक्तसर के कहने पर रद किए गए हैं। वह मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएंगे। अधिकारियों को भी साथ में कोर्ट में घसीटा जाएगा।

हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों का नाम लिए बिना सुखबीर ने कहा कि नए-नए झाड़ू वाले बने नेताओं की गिद्दड़बाहा उपचुनाव में जमानत जब्त होगी। पंचायत चुनाव मे गिद्दड़बाहा के अधिकांश गांवों में विपक्षियों के नामांकन रद कर दिए गए हैं। पूरा गिद्दड़बाहा धरने पर बैठ गया है। सुखबीर बादल पंचायत चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के नामांकन रद किए जाने के विरोध में पार्टी की तरफ से मुक्तसर डीसी दफ्तर चौक पर दिए धरने में शामिल होने पहुंचे थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0