Homeपंजाब

हरबंस सलूजा ताजपुर रोड और हिमांशु कालड़ा सुभानी बिल्डिंग भाजपा मंडल के प्रधान बने

हरबंस सलूजा ताजपुर रोड और हिमांशु कालड़ा सुभानी बिल्डिंग भाजपा मंडल के प्रधान बने

हरबंस सलूजा ताजपुर रोड और हिमांशु कालड़ा सुभानी बिल्डिंग भाजपा मंडल के प्रधान बने लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) :  भारतीय जनता पार्टी के जि

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर के 17 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोशल साईट पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक/गायिका ने लगाई हाजिरी
पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा
लुधियाना से शुरू हुआ था पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का सफर

हरबंस सलूजा ताजपुर रोड और हिमांशु कालड़ा सुभानी बिल्डिंग भाजपा मंडल के प्रधान बने

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) : 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने जिला सह प्रभारी विपन महाजन की सहमति के बाद दो मंडलों के प्रधान घोषित किए हैं। वहीं, 6 लोगों को जिला कारकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उन्होंने हरबंस सिंह सलूजा को ताजपुर रोड मंडल और हिमांशु कालड़ा को सुभानी बिल्डिंग मंडल का प्रधान बनाया है। इनके अलावा, गुरदीप सिंह सोढ़ी, राजीव ननचाहल, अरुण जैन, राजीव जैन, चरणजीत सहगल और हरिंदर छाबड़ा को जिला कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर जिला भाजपा के महामंत्री राम गुप्ता, जिला सचिव नवल जैन, कैलाश चौधरी, प्रवक्ता बिटू जैन, धर्मेंद्र शर्मा, जजबीर मनचंदा, मुलखराज गुगलानी, विशाल कालड़ा, मंडल प्रधान रोमी मल्होत्रा, तीर्थ तनेजा, राकेश नागपाल, गगन शानन, चंदर मोहन, संजीव मग्गो, लोकेश मग्गो, राहुल कपूर, अशोक कपूर आदि शामिल हुए।

लुधियाना के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं : जिला प्रधान

जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा कि पार्टी को संगठनात्मक तौर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक भाजपा अपने बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने बताया कि जिले के 25 मंडलों में भी मोर्चों का गठन किया जाना है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को लेकर लोगों में विशेष रुचि है। लुधियाना के लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0