स्मार्ट कार्ड बना उपभोगताओं को दर दर भटकने को किया मजबूर : अतुल कपूर डिपो होल्डर 25, मशीने सिर्फ दो, लोगो की लम्बी कतारे सर्वर से नहीं होती कई कई
स्मार्ट कार्ड बना उपभोगताओं को दर दर भटकने को किया मजबूर : अतुल कपूर
डिपो होल्डर 25, मशीने सिर्फ दो, लोगो की लम्बी कतारे सर्वर से नहीं होती कई कई घंटे कनेक्टिविटी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता श्री अतुल कपूर ने नीले कार्ड होल्डरों की समस्याओं को सुनते हुए सरकार से मांग की है कि इलाके में 25 डीपू होल्डरों को सिर्फ दो ही मशीने मुहैया करवाई हुई है। यदि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम देने का वादा करती है तो उसे चलाने के लिए इंस्टूमेंट भी प्रदान करे, भोली भाली जनता को बेवकूफ ना बनाये। सरकार ने मुफ्त कनक दाल तो भेज दी पर उसे जनता तक पहुंचाने का प्रबंध भी सुचजे ढ़ग से कराये ता जो आम जनता को परेशानी ना हो। जनता अपने इलाके के डिपो होल्डर के पास जाते है तो वह मशीन आने का कह वापिस भेज देता है। इलाके में 25 डीपू होल्डरों के पास सिर्फ दो ही मशीने उपलब्ध है जिनका सर्वर से सम्बन्ध भी कई कई घंटो तक नहीं जुड़ता जिससे बजुर्ग माताओं औरतो को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार इस और तुरंत ध्यान दे।

COMMENTS