HomeHeath

स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी

स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी

स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी, आरओ दिन में 2 बार कर रहे दौरा मुख्य चुनाव अफसर जिले के सभी 14 विधानसभा हलकों के स्ट्रॉन्ग र

जालंधर में रिहर्सल में नहीं पहुंचे कर्मचारी :
कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में मनाया लोहड़ी पर्व : बलराज भसीन

स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी, आरओ दिन में 2 बार कर रहे दौरा

मुख्य चुनाव अफसर जिले के सभी 14 विधानसभा हलकों के स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया

उन्होंने कहा कि इन स्ट्रॉन्ग रूमों की 24 घंटे ई-निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जिले में स्थापित किए गए हैं स्ट्रॉन्ग रूम

जिले के 14 विधानसभा हलकों में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सख्त सुरक्षा कवर को यकीनी बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स (सीएपीएफ), पंजाब आर्म्ड पुलिस और पंजाब पुलिस के हजारों सुरक्षा मुलाजिम तैनात किए हैं। मुख्य चुनाव अफसर पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने डीसी-कम-जिला चुनाव अफसर वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी खन्ना जे. एलनचेजियन, एसएसपी देहाती डॉ. केतन बलीराम पाटिल से जिले के सभी 14 विधानसभा हलकों के स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदरूनी घेरे की सुरक्षा केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स, दूसरे घेरे की सुरक्षा पंजाब आर्म्ड पुलिस की तरफ से हर विधानसभा हलके में स्ट्रॉन्ग रूमों को बाहरी सुरक्षा पंजाब पुलिस की तरफ से मुहैया करवाई जा रही है। सुरक्षा प्रबंधों पर उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं, ताकि वोटों की गिनती को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन स्ट्रॉन्ग रूमों की 24 घंटे ई-निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के प्रबंधों पर तीखी नजर रखने के लिए नुमाइंदे तैनात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रिटर्निंग अफसर दिन में दो बार सुबह-शाम स्ट्रॉन्ग रूमों का दौरा कर रहे हैं। लॉग बुक और वीडियोग्राफी की जांच कर रिपोर्ट भेज रहे हैं।

जिले में यहां स्थापित किए गए हैं स्ट्रॉन्ग रूम

इस दौरान डीसी वरिंदर शर्मा ने अलग-अलग हलकों की स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम की जानकारी सांझा कर दाखा हलके के लिए स्ट्रॉन्ग रूम डॉ. सुखदेव सिंह भवन पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, उत्तरी के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू, लुधियाना पश्चिमी के लिए जिम्नेजियम हॉल पीएयू, समराला व लुधियाना पूर्वी के लिए सतीष चंद्र धवन सरकार कॉलेज, साहनेवाल के लिए खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) कॉलेज रोड, रायकोट के लिए मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ  एजुकेशन ऑफ वुमन, सेंट्रल के लिए आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल, दक्षिणी के लिए केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हलका गिल के लिए एसआरएस सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज लड़कियां रिशी नगर, पायल के लिए सरकारी कॉलेज लड़कियां, खन्ना के लिए गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक कॉलेज लुधियाना, अप्लाइड साइंस बिल्डिंग और आत्म नगर हलके के लिए जीएनई पॉलिटेक्निक कॉलेज गिल रोड की नई बिल्डिंग में स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0