Homeनई दिल्ली

सेना भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई : सीबीआई ने देशभर में 30 जगह की छापेमारी

सेना भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई : सीबीआई ने देशभर में 30 जगह की छापेमारी

सेना भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई : सीबीआई ने देशभर में 30 जगह की छापेमारी, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और नायब सूबेदार रैंक के 17 आर्मी ऑफिसरों पर ऍफ़आ

दो दिन के दौरे पर बुधवार पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल :
पी एम् नरेन्द्र मोदी बोले- नीति और नीयत दोनों से किसानों का हित चाहते हैं
लड़कियों की सुरक्षा करेगी सेफ्टी जींस :

सेना भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई : सीबीआई ने देशभर में 30 जगह की छापेमारी, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और नायब सूबेदार रैंक के 17 आर्मी ऑफिसरों पर ऍफ़आईआर 

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

सेना के तीनों सर्विस में अफसर रैंक पर सिलेक्ट होने के लिए जो लोग आवेदन करते हैं उनकी परीक्षा सर्विस सिलेक्शन सेंटर्स पर एसएसबी की तरफ से कराई जाती है।

सेना भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देशभर में करीब 30 जगह छापेमारी की है। साथ ही मामले से जुड़े 17 आर्मी ऑफिसर्स के खिलाफ ऍफ़आईआर भी दर्ज की है। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार और सिपाही रैंक के आर्मी ऑफिसर शामिल हैं।

इन 30 जगह पर हुई छापेमारी

सीबीआई ने देशभर में 30 जगह पर सर्चिंग की है। इनमें बेस हॉस्पिटल, कैंटोनमेंट, सेना के अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। जांच एजेंसी ने कपूरथला, भठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांगोन में छापेमारी कर कई दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में तैनात नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एमवीएसएनए भगवान, आर्मी एयर डिफेंस कॉर्प्स विशाखापट्टनम, मेजर भावेश कुमार, ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर, 31 एसएसबी सिलेक्शन सेंटर नॉर्थ, कपूरथला के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

एसएसबी के जरिए सिलेक्शन में धांधली का आरोप

सेना में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के जरिए अधिकारियों और अन्य रैंक की भर्तियों में रिश्वत और अनियमितताओं के आरोप लगे थे। सीबीआई ने उसी आधार पर यह कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, इस घोटाले में सेना के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी शामिल हैं। इसकी भी जांच जारी है। सेना के तीनों सर्विस में अफसर रैंक पर सिलेक्ट होने के लिए जो लोग आवेदन करते हैं उनकी परीक्षा सर्विस सिलेक्शन सेंटर्स पर एसएसबी की तरफ से कराई जाती है।

सेना मुख्यालय में हुई थी शिकायत

कुछ लोगों ने भर्ती में जूनियर अधिकारियों के धांधली की शिकायत सेना मुख्यालय को की थी। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने भी इससे इंकार नहीं किया। पंजाब के कपूरथला में सैन्य अफसरों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस मामले में कई जांच एजेंसियों के शामिल होने के चलते सेना ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया था। इस छापेमारी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0